businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जियो फाइनेंस से अब सिर्फ ₹24 से भरें ITR; साथ में मिलेगा Jio Points का फायदा

Source : business.khaskhabar.com | July 10, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 now file your itr with jio finance for just ₹24 and earn jio points 827875
बिजनेस डेस्क। मुंबई 
टैक्स फाइलिंग सीजन के बीच जियो फाइनेंस ने अपने ग्राहकों के लिए टैक्स प्लानिंग और इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग सेवा दोबारा शुरू कर दी है। इस बार कंपनी ने टैक्स फाइलिंग को और किफायती बनाने के साथ-साथ JioPoints रिवॉर्ड्स का लाभ भी जोड़ा है। अब ग्राहक सिर्फ ₹24 से अपनी ITR फाइल कर सकते हैं। 

कंपनी के अनुसार, उपयोगकर्ताओं को उनकी फाइलिंग फीस का 25 प्रतिशत तक JioPoints के रूप में रिवॉर्ड मिलेगा। इन पॉइंट्स को ऐप के जरिए विभिन्न ब्रांड वाउचर, शॉपिंग ऑफर्स और पार्टनर डील्स में रिडीम किया जा सकेगा। जियोफाइनेंस ने यह सेवा TaxBuddy के साथ साझेदारी में शुरू की है, जो आयकर विभाग का पंजीकृत ई-रिटर्न इंटरमीडियरी (ERI) है। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को टैक्स प्लानिंग, ITR फाइलिंग, टैक्स बचत के विकल्प, अलग-अलग टैक्स रिजीम की तुलना और रिफंड स्टेटस ट्रैक करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 

कंपनी का कहना है कि टैक्सदाताओं की सभी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। डेटा केवल ITR फाइलिंग के उद्देश्य से TaxBuddy के सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड सिस्टम में प्रोसेस किया जाएगा और जियोफाइनेंस किसी भी चरण में इस डेटा का उपयोग अन्य किसी उद्देश्य के लिए नहीं करेगा। 

जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य जटिल वित्तीय प्रक्रियाओं को आसान और सभी के लिए सुलभ बनाना है। उन्होंने कहा कि कम कीमत, सुरक्षित प्लेटफॉर्म और JioPoints रिवॉर्ड्स के साथ टैक्स फाइलिंग का अनुभव पहले से अधिक सरल और लाभदायक बनाया गया है। वहीं, TaxBuddy के सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि यह साझेदारी देशभर के लोगों को सुरक्षित, सरल और भरोसेमंद तरीके से ITR फाइल करने में मदद करेगी। 

जियोफाइनेंस ऐप पर अलग-अलग आय वर्ग और जरूरतों के अनुसार DIY (खुद से फाइलिंग) और एक्सपर्ट-असिस्टेड दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। DIY प्लान की शुरुआती कीमत ₹24 है, जबकि टैक्स विशेषज्ञ की सहायता वाली सेवाएं ₹649 से शुरू होती हैं।

[@ म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!]


[@ महिलाओं की शर्ट के बटन बाई तरफ ही क्यों!]


[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]


Headlines