हरे निशान में खुले शेयर बाजार
Source : business.khaskhabar.com | Dec 22, 2017 | 

मुंबई। शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.47 बजे 64.21 अंकों की मजबूती के साथ 33,820.49 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 17.55 अंकों की बढ़त के साथ 10,457.85 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 12.19 अंकों की मजबूती के साथ 33,768.47 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.00 अंकों की बढ़त के साथ 10,457.30 पर खुला।
(आईएएनएस)
[@ महाभारत की ये बातें कर देंगी आपको हैरान]
[@ गिफ्ट में ना दे ये 10 चीजें, शनिदेव हो जाएंगे नाराज!]
[@ करियर टिप्स: एडवेंचर से पूर्ण रिवर राफ्टिंग]