businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

'पीएफआरडीए पेंशन सहायक' पोर्टल लॉन्च हुआ, पेंशन से जुड़ी शिकायतों का जल्द होगा समाधान

Source : business.khaskhabar.com | Jun 23, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 pfrda pension sarthi portal launched speedy resolution of pension related grievances expected 823399नई दिल्ली । पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने 'पीएफआरडीए पेंशन सहायक' नाम से एक एआई आधारित शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य पीएफआरडीए के तहत आने वाली पेंशन योजनाओं के ग्राहकों को उनकी शिकायतों के समाधान के लिए एक आसान, सुलभ और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना है। यह जानकारी पेंशन नियामक की ओर से सोमवार को दी गई।  
पेंशन नियामक पीएफआरडीए ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म पेंशन सेवाओं से जुड़े विभिन्न माध्यमों को एक ही डिजिटल प्रणाली में जोड़ता है। इसके जरिए पेंशन क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को बेहतर एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
'पीएफआरडीए पेंशन सहायक' ने पुरानी केंद्रीय शिकायत प्रबंधन प्रणाली (सीजीएमएस-सेंट्रल ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम) की जगह ली है। यह प्लेटफॉर्म वेब, मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए एक ही जगह पर सभी सेवाएं उपलब्ध कराता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कई भाषाओं में संवाद की सुविधा और स्वचालित प्रक्रियाओं की मदद से यह देशभर के पेंशन ग्राहकों के लिए शिकायत दर्ज करना, उसकी स्थिति की जानकारी लेना और समाधान प्राप्त करना आसान बनाता है। साथ ही, यह नियामक संस्थाओं की निगरानी क्षमता को मजबूत करता है और पेंशन सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने में मदद करता है।
पेंशन नियामक ने बताया कि यह नया पोर्टल पेंशन ग्राहकों को पुरानी शिकायत प्रबंधन प्रणाली में आने वाली कई परेशानियों से राहत देता है। अब ग्राहकों को अपने पीआरएएन की लॉगिन जानकारी याद रखने की जरूरत नहीं होगी। वे केवल अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी की मदद से आसानी से लॉगिन कर सकेंगे। अगर किसी ग्राहक के एक ही मोबाइल नंबर से कई पीआरएएन जुड़े हैं, तो वे सभी एक ही लॉगिन पर अपने-आप दिखाई देंगे। इससे ग्राहकों के लिए अपने सभी पेंशन खातों तक आसानी और बिना किसी परेशानी के पहुंच संभव हो सकेगी।
'पीएफआरडीए पेंशन सहायक' को 'भाषिणी' प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, जिसके कारण यह 22 भारतीय भाषाओं में सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस पोर्टल के जरिए ग्राहक अपनी शिकायत आवाज के माध्यम से भी दर्ज करा सकते हैं। 
पेंशन नियामक के मुताबिक,पीएफआरडीए के लिए 'पेंशन सहायक' केवल एक शिकायत निवारण पोर्टल नहीं है, बल्कि यह एक एआई आधारित शासन और निगरानी प्लेटफॉर्म के रूप में भी काम करता है। इसके जरिए पूरे पेंशन शिकायत तंत्र पर रियल टाइम में नजर रखी जा सकती है। यह प्लेटफॉर्म रियल टाइम डैशबोर्ड, केंद्रीकृत निगरानी, उन्नत डेटा विश्लेषण और उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराता है। इससे शिकायतों की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने, समस्याओं की समय पर पहचान करने और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलती है। साथ ही, इससे पेंशन सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को भी बढ़ावा मिलता है।
--आईएएनएस
 

[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]


[@ ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट]


[@ इस महिला ने की बिल्लियों से शादी, क्यों ...]