businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से पहले पीयूष गोयल ने टॉड मैक्ले का स्वागत क‍िया

Source : business.khaskhabar.com | Apr 25, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 piyush goyal welcomes todd mcclay ahead of india new zealand free trade agreement 808905नई दिल्ली । वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ट्रेड और इन्वेस्टमेंट मंत्री टॉड मैक्ले का भारत में स्वागत किया। यह स्वागत दोनों देशों के बीच होने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर 27 अप्रैल को साइन होने से पहले किया गया।
 
मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा कि उन्हें टॉड मैक्ले का भारत में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, क्योंकि इससे भारत और न्यूजीलैंड के आर्थिक रिश्तों में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है।
उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल 2026 को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड एफटीए साइनिंग से पहले यह दौरा दोनों देशों के भरोसे, साझा मूल्यों और आर्थिक विकास के एक जैसे विजन को दिखाता है।
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पहले ही कहा था कि इस समझौते से दोनों देशों को व्यापार बढ़ाने और बाजार तक बेहतर पहुंच मिलने में फायदा होगा।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, “हम सोमवार को भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन करेंगे।”
एक वीडियो संदेश में लक्सन ने बताया कि इस समझौते से न्यूजीलैंड के एक्सपोर्टर्स को भारतीय बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी, खासकर उन कंपनियों को जो नावों में इस्तेमाल होने वाले मरीन जेट सिस्टम बनाती हैं और जिन्हें 70 से ज्यादा देशों में भेजा जाता है।
उन्होंने कहा कि इस डील से व्यापार में आने वाली रुकावटें कम होंगी और दोनों देशों के बीच कारोबारी संबंध मजबूत होंगे।
लक्सन ने यह भी बताया कि अभी कुछ एक्सपोर्टर्स को भारत में सामान भेजते समय टैक्स (टैरिफ) देना पड़ता है, लेकिन इस समझौते से धीरे-धीरे ये शुल्क कम होंगे, जिससे व्यापार आसान और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनेगा।
उन्होंने कहा कि इस एफटीए से न्यूजीलैंड में व्यापार, रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। लक्सन के मुताबिक इससे और ज्यादा नौकरियां, बेहतर वेतन और नए अवसर मिलेंगे।
एफटीए पर साइन होने के बाद उम्मीद है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार और निवेश और बढ़ेगा, और दोनों देशों को वैश्विक बाजार में ज्यादा मौके मिलेंगे।
--आईएएनएस
 

[@ नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये]


[@ व्यापार में सफलता के अचूक उपाय]


[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]