businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक अब आठ फरवरी को

Source : business.khaskhabar.com | Feb 07, 2022 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 rbi reschedules mpc meet as maharashtra shut on lata mangeshkar death 505029नयी दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को शुरू होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक आठ फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी है।

आरबीआई ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा सात फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है, जिसके कारण आरबीआई ने अपनी बैठक आठ फरवरी तक टाल दी है। महाराष्ट्र सरकार ने भारत रत्न सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के सम्मान में सात फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। कई दिनों से बीमार चल रहीं लता मंगेशकर का निधन रविवार को हुआ।

आरबीआई की बैठक पहले सात फरवरी से नौ फरवरी तक होनी थी और अब यह बैठक आठ से दस फरवरी तक होगी।

इसके अलावा आज महाराष्ट्र में सरकारी प्रतिभूतियों, विदेशी मुद्रा विनिमय आदि में कारोबार नही होगा। (आईएएनएस)


[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]


[@ जेनिफर बोली, बुरा सपना था हाईस्कूल]


[@ TV पर आने से पहले मनोरंजन के लिए फिल्में देखती थीं रीना, लेकिन...]