businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रायल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक फ्लाइंग फ्लीआ सी6 को मिला अपडेट, सिंगल चार्ज में 154 किमी की मिलेगी रेंज

Source : business.khaskhabar.com | Sep 19, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 royal enfields electric bike flying flea c6 gets an update offering a range of 154 km on a single charge 845939
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली 

रायल एनफील्ड ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 को Parachute White नाम के एक नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। यह नया कलर पहले से मौजूद Flea Green और Storm Black विकल्पों के साथ अब जुड़ गया है। इसके साथ ही, Flying Flea 6 के कुल कलर ऑप्शन की संख्या 3 हो गई है। 

नया फिनिश और डिजाइन: 
नया Parachute White कलर C6 को एक वार्म व्हाइट फिनिश देता है जो ब्लैक-आउट कंपोनेंट्स के साथ कंट्रास्ट बनाता है। Flying Flea ने इसमें अपने सिग्नेचर ब्लू एजेंस भी जोड़े हैं। इससे यह नया कलरवे, फ्ली ग्रीन और स्टॉर्म ब्लैक की तुलना में एक अलग और खास लुक देता है। नए कलर में आने से मोटरसाइकिल में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। 

इतनी है कीमत: 
रायल एनफील्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भारत में अप्रैल 2026 में 2.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। खरीदार BaaS प्रोग्राम भी चुन सकते हैं जिससे इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपए रह जाती है। 

बैटरी और रेंज: 

C6 में 3.91kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है जो 15.4kW की पीक पावर और लगभग 60nm का मोटर टॉर्क जनरेट करती है। हालांकि, इसका क्लेम्ड व्हील टॉर्क 400nm के ज्यादा है जबकि इसकी टॉप-स्पीड 115kmph है। इसके अलावा, Flying Flea का दावा की गई IDC रेंज 154 किमी है।

[@ अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट]


[@ नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये]


[@ इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार]