businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 185 अंक लुढका

Source : business.khaskhabar.com | May 07, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 185 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रूख देखा गया। सेंसेक्स 184.52 अंकों की गिरावट के साथ 22,323.90 पर और निफ्टी 62.75 अंकों की गिरावट के साथ 6,652.55 बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 19.46 अंकों की गिरावट के साथ 22,488.96 पर खुला और 184.52 अंकों या 0.82 फीसदी गिरावट के साथ 22,323.90 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,532.82 और 22,286.26 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 6.70 अंकों की गिरावट के साथ 6,708.60 पर खुला और 62.75 अंकों की गिरावट के साथ 6,652.55 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 6,718.75 के ऊपरी और 6,642.90 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।

मिडकैप 10.61 अंकों की गिरावट के साथ 7,360.08 पर और स्मॉलकैप 5.84 अंकों की गिरावट के साथ 7,526.99 पर बंद हुआ। दो सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.77 फीसदी) और बिजली (0.20 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (2.59 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.23 फीसदी), रियल्टी (1.11 फीसदी), धातु (0.71 फीसदी) और वाहन (0.70 फीसदी)।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0