सेंसेक्स में 321 अंकों की गिरावट
Source : business.khaskhabar.com | Feb 24, 2016 | 

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 321.25 अंकों की गिरावट के साथ 23,088.93 पर और निफ्टी 90.85 अंकों की गिरावट के साथ 7,018.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 77.24 अंकों की गिरावट के साथ 23,332.94 पर खुला और 321.25 अंकों या 1.37 फीसदी गिरावट के साथ 23,088.93 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,338.89 के ऊपरी और 23,057.45 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 34.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,075.00 पर खुला और 90.85 अंकों या 1.28 फीसदी गिरावट के साथ 7,018.70 पर बंद हुआ।
दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,090.80 के ऊपरी और 7,009.75 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 76.76 अंकों की गिरावट के साथ 9,654.52 पर और स्मॉलकैप 112.28 अंकों की गिरावट के साथ 9,685.86 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से सिर्फ एक सेक्टर तेल एवं गैस (0.21 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (2.62 फीसदी), औद्योगिक (1.85 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.80 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.72 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.67 फीसदी)। (IANS)