सेंसेक्स में 196 अंकों की तेजी
Source : business.khaskhabar.com | Nov 22, 2016 | 

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक
सेंसेक्स 195.64 अंकों की तेजी के साथ 25,960.78 पर और निफ्टी 73.20 अंकों
की तेजी के साथ 8,002.30 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स सुबह 163.02 अंकों की तेजी के साथ 25928.16 पर खुला और 195.64
अंकों या 0.76 फीसदी तेजी के साथ 25,960.78 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार
में सेंसेक्स ने 26,039.70 के ऊपरी और 25,765.51 के निचले स्तर को छुआ।
निफ्टी सुबह 60.05 अंकों की तेजी के साथ 7,989.15 पर खुला और 73.20 अंकों
या 0.92 फीसदी तेजी के साथ 8,002.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में
निफ्टी ने 8,019.05 के ऊपरी और 7,938.15 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 163.19
अंकों की तेजी के साथ 11,897.52 पर और स्मॉलकैप 132.99 अंकों की तेजी के
साथ 11,626.80 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही।
धातु (2.74 फीसदी), रियल्टी (2.53 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.37 फीसदी),
वाहन (1.89 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.70 फीसदी)
में सर्वाधिक तेजी रही। तीन शेयरों पूंजीगत वस्तुएं (0.69 फीसदी), बिजली
(0.36 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.30 फीसदी) में गिरावट देखी गई।
(आईएएनएस)