businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 20 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | May 08, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 20 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में गुरूवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 20.14 अंकों की तेजी के साथ 22,344.04 पर और निफ्टी 7.30 अंकों की तेजी के साथ 6,659.85 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 58.24 अंकों की तेजी के साथ 22,382.14 पर खुला और 20.14 अंकों यानी 0.09 फीसदी तेजी के साथ 22,344.04 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,443.13 के ऊपरी और 22,277.04 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 17.35 अंकों की तेजी के साथ 6,669.90 पर खुला और 7.30 अंकों या 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 6,659.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,688.40 के ऊपरी और 6,638.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में मिला जुला रूख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 12.10 अंकों की गिरावट के साथ 7,347.98 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 12.65 अंकों की तेजी के साथ 7,539.64 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.30 फीसदी), बैंकिंग (0.74 फीसदी), वाहन (0.58 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.39 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.24 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के चार सेक्टरों रियल्टी (0.92 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.80 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.32 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.21 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0