सेंसेक्स में 91 अंकों की तेजी
Source : business.khaskhabar.com | Nov 23, 2016 | 

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 91.03 अंकों की तेजी के साथ 26,051.81 पर और निफ्टी 31.00 अंकों की तेजी के साथ 8,033.30 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स सुबह 140.55 अंकों की तेजी के साथ 26,101.33 पर खुला और 91.03 अंकों या 0.35 फीसदी तेजी के साथ 26,051.81 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,130.49 के ऊपरी और 25,877.16 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 48.9 अंकों की तेजी के साथ 8,051.20 पर खुला और 31.00 अंकों या 0.39 फीसदी तेजी के साथ 8,033.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,055.20 के ऊपरी और 7,973.10 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 144.93 अंकों की तेजी के साथ 12,042.45 पर और स्मॉलकैप 178.75 अंकों की तेजी के साथ 11,805.55 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (3.41 फीसदी), धातु (2.32 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (2.19 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.00 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.30 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। दो शेयरों- वित्त (0.02 फीसदी) और दूरसंचार (0.01 फीसदी) में गिरावट देखी गई। (आईएएनएस)