businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 96 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | July 30, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 96 pointsमुंबई। बुधवार को शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 96.19 अंकों की तेजी के साथ 26,087.42 पर और निफ्टी 42.70 अंकों की तेजी के साथ 7,791.40 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 13.91 अंकों की तेजी के साथ 26,005.14 पर खुला और 96.19 अंकों यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 26,087.42 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,113.48 के ऊपरी और 25,850.04 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 2.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,746.20 पर खुला और 42.70 अंकों यानी 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 7,791.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,798.70 के ऊपरी और 7,707.60 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में हालांकि मिला-जुला रूख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 32.29 अंकों की तेजी के साथ 9,171.51 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 1.71 अंक की गिरावट के साथ 9,964.93 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग (1.57 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.47 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.35 फीसदी), रियल्टी (0.82 फीसदी) और बिजली (0.63 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के मात्र दो सेक्टरों पूंजीगत वस्तुएं (4.68 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.25 फीसदी) में गिरावट रही।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0