businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 183, निफ्टी 40 अंक लुढका

Source : business.khaskhabar.com | July 25, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex goes down by 183 pointsमुंबई। शुक्रवार को शेयर बाजारों में गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 182.96 अंकों की गिरावट के साथ 26,088.89 पर और निफ्टी 40.15 अंकों की गिरावट के साथ 7,790.45 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 14.71 अंकों की गिरावट के साथ 26,257.14 पर खुला और 182.96 अंकों या 0.70 फीसदी गिरावट के साथ 26,088.89 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,300.17 के ऊपरी और 26,007.31 के निचले स्तर को छुआ।

 निफ्टी 2.40 अंकों की गिरावट के साथ 7,828.20 पर खुला और 40.15 अंकों की गिरावट के साथ 7,790.45 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,840.95 के ऊपरी और 7,748.60 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।

मिडकैप 115.25 अंकों की गिरावट के साथ 9,178.21 पर और स्मॉलकैप 192.16 अंकों की गिरावट के साथ 10,037.17 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से दो सेक्टरों स्वास्थ्य सेवा (1.81 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.45 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (2.80 फीसदी), धातु (2.51 फीसदी), बिजली (1.95 फीसदी), वाहन (1.75 फीसदी) और तेल एवं गेस (1.65 फीसदी)।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0