businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 14 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | May 20, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex goes up by 14 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 13.83 अंकों की तेजी के साथ 24,376.88 पर और निफ्टी 11.95 अंकों की तेजी के साथ 7,275.50 पर बंद हुआ।

सुबह सेंसेक्स 192.26 अंकों की तेजी के साथ 24,555.31 पर खुला और 13.83 अंकों यानी 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 24,376.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,587.16 के ऊपरी और 24,299.53 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 46.40 अंकों की तेजी के साथ 7,309.95 पर खुला और 11.95 अंकों यानी 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 7,275.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,353.65 के ऊपरी और 7,247.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 141.13 अंकों की तेजी के साथ 8,232.40 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 255.63 अंकों की तेजी के साथ 8,600.33 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (4.89 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.40 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.37 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.11 फीसदी) और धातु (1.61 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। दो सेक्टरों तेल एवं गैस (3.26 फीसदी) और बैंकिंग (0.77 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0