शेयर बाजारों में गिरावट,सेंसेक्स 144 अंक टूटा
Source : business.khaskhabar.com | Oct 17, 2016 | 

मुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 143.63 अंकों
की गिरावट के साथ 27,529.97 पर और निफ्टी 63 अंकों की गिरावट के साथ
8,520.40 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स सुबह 102.54 अंकों की तेजी के साथ 27,776.14
पर खुला और 143.63 अंकों या 0.52 फीसदी गिरावट के साथ 27,529.97 पर बंद
हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,803.21 के ऊपरी और 27,488.30 के
निचले स्तर को छुआ।
निफ्टी सुबह 29.55 अंकों की तेजी के साथ 8,612.95 पर खुला और 63 अंकों या
0.73 फीसदी गिरावट के साथ 8,520.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में
निफ्टी ने 8,615.40 के ऊपरी और 8,506.15 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप
127.38 अंकों की गिरावट के साथ 13,292.24 पर और स्मॉलकैप 68.85 अंकों की
गिरावट के साथ 13,107.91 पर बंद हुआ। बीएसई के केवल एक सेक्टर बैंकिंग
(0.50 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे
वाहन (2.12 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (1.77
फीसदी), दूरसंचार (1.76 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.47 फीसदी) और धातु
(1.19 फीसदी)।
(आईएएनएस)