businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 192 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 24, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 192 points 128348मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 191.64 अंकों की गिरावट के साथ 25,860.17 पर और निफ्टी 67.80 अंकों की गिरावट के साथ 7,965.50 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 2.67 अंकों की गिरावट के साथ 26,049.14 पर खुला और 191.64 अंकों या 0.74 फीसदी गिरावट के साथ 25,860.17 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,049.14 के ऊपरी और 25,810.97 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 21.5 अंकों की गिरावट के साथ 8,011.80 पर खुला और 67.80 अंकों या 0.84 फीसदी गिरावट के साथ 7,965.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,024.85 के ऊपरी और 7,952.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 16.19 अंकों की गिरावट के साथ 12,026.26 पर और स्मॉलकैप 13.27 अंकों की गिरावट के साथ 11,792.28 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 4 सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.23 फीसदी), धातु (1.22 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.86 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.73 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे बैंकिंग (1.45 फीसदी), वाहन (1.34 फीसदी), रियल्टी (1.25 फीसदी), वित्त (1.11 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (1.03 फीसदी)। (आईएएनएस)

Headlines