सेंसेक्स में 255 अंकों की गिरावट
Source : business.khaskhabar.com | Oct 26, 2016 | 

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 254.91
अंकों की गिरावट के साथ 27,836.51 पर और निफ्टी 76.05 अंकों की गिरावट के
साथ 8,615.25 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स सुबह 40.87 अंकों की गिरावट के साथ 28,050.55 पर खुला और
254.91अंकों या 0.91 फीसदी गिरावट के साथ 27,836.51 पर बंद हुआ। दिनभर के
कारोबार में सेंसेक्स ने 28,050.55 के ऊपरी और 27,759.56 के निचले स्तर को
छुआ। निफ्टी सुबह 34 अंकों की गिरावट के साथ 8,657.30 पर खुला और 76.05
अंकों या 0.88 फीसदी गिरावट के साथ 8,615.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार
में निफ्टी ने 8,657.30 के ऊपरी और 8,596.60 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप
122.36 अंकों की गिरावट के साथ 13,421.34 पर और स्मॉलकैप 89.85 अंकों की
गिरावट के साथ 13,428.98 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से केवल दो
सेक्टरों-दूरसंचार (0.83 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.39 फीसदी)
में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे बैंकिंग (1.89 फीसदी),
धातु (1.37 फीसदी), औद्योगिक (1.35 फीसदी), वित्त (1.29 फीसदी) और आधारभूत
वस्तुएं (1.27 फीसदी)।
(आईएएनएस)