सेंसेक्स में 53 अंकों की गिरावट
Source : business.khaskhabar.com | Oct 21, 2016 | 

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख
सूचकांक सेंसेक्स 52.66 अंकों की गिरावट के साथ 28,077.18 पर और निफ्टी
6.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,693.05 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स सुबह 33.57
अंकों की तेजी के साथ 28,163.41 पर खुला और 52.66 अंकों या 0.19 फीसदी
गिरावट के साथ 28,077.18 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने
28,163.41 के ऊपरी और 27,957.92 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 9.2
अंकों की तेजी के साथ 8,708.60 पर खुला और 6.35 अंकों या 0.07 फीसदी गिरावट
के साथ 8,693.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,709.10 के
ऊपरी और 8,652.05 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई। मिडकैप 42.19
अंकों की तेजी के साथ 13,602.38 पर और स्मॉलकैप 13.28 अंकों की तेजी के साथ
13,432.21 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही।
रियल्टी (0.86 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.69 फीसदी), प्रौद्योगिकी
(0.62 फीसदी), दूरसंचार (0.43 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.42
फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। पांच सेक्टरों -उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.70
फीसदी), ऊर्जा (0.82 फीसदी), धातु (0.62 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.48
फीसदी) और वित्त (0.06 फीसदी) में गिरावट देखी गई।
(आईएएनएस)