businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 91 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 22, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 91 points 73053मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 91.46 अंकों की गिरावट के साथ 27,985.54 पर और निफ्टी 37.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,629.15 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 11.07 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 28,088.07 पर खुला और 91.46 अंकों या 0.33 फीसदी गिरावट के साथ 27,985.54 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,143.28 के ऊपरी और 27,918.05 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 0.1 अंकों की मामूली तेजी के साथ 8,667.00 पर खुला और 37.75 अंकों या 0.44 फीसदी गिरावट के साथ 8,629.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,684.85 के ऊपरी और 8,614.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 54.14 अंकों की गिरावट के साथ 12,981.03 पर और स्मॉलकैप 16.99 अंकों की गिरावट के साथ 12,442.47 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 2 सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.62 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.23 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (1.07 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.90 फीसदी), वाहन (0.89 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.73 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.67 फीसदी)। (आईएएनएस)