businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 379 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 23, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets down by 379 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 378.61 अंकों की गिरावट के साथ 23,410.18 पर और निफ्टी 125 अंकों की गिरावट के साथ 7,109.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 61.62 अंकों की मजबूती के साथ 23,850.41 पर खुला और 378.61 अंकों या 1.59 फीसदी गिरावट के साथ 23,410.18 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,851.51 के ऊपरी और 23,361.94 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 5.75 अंकों की बढ़त के साथ 7,240.30 पर खुला और 125 अंकों या 1.73 फीसदी गिरावट के साथ 7,109.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,241.70 के ऊपरी और 7,090.70 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।

मिडकैप 144.78 अंकों की गिरावट के साथ 9,731.28 पर और स्मॉलकैप 123.55 अंकों की गिरावट के साथ 9,798.14 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। बैंकिंग (2.82 फीसदी), रियल्टी (2.49 फीसदी), वित्त (2.19 फीसदी), ऊर्जा (1.89 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.87 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

(IANS)

Headlines