businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट हुई लॉन्च, 360-डिग्री कैमरा 8-स्पीड गियरबॉक्स के साथ लग्जरी फीचर्स

Source : business.khaskhabar.com | Aug 19, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 skoda slavia facelift launched with luxury features including 360 degree camera and 8 speed gearbox 837859
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट को पेश कर दिया गया है। इस मिड-लाइफसाइकिल अपडेट में कई कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर्स के साथ 1.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन के लिए ऑटोमैटिक अपग्रेड शामिल हैं। Skoda की इस सेडान के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी इस फेस्टिव सीजन में शुरू होगी। कंपनी आने वाले समय में इसकी कीमतों की घोषणा करेगी। 

एक्सटीरियर डिजाइन और लुकः 

Facelift होने की वजह से इस मिड-साइज सेडान का कुल मिलाकर शेप पहले जैसा (Silhouette) ही रखा गया है। हेडलाइट्स, टेल-लाइट्स, फ्रंट ग्रिल, एयर डैम और अलॉय व्हील जैसे हिस्सों को नया रूप दिया गया है। इसमें ग्रिल में इंटीग्रेटेड Skoda Kushaq जैसे सेगमेंटेड LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRLs) और रियर में सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं। 

नए कलर और डिलीवरीः 
Arctic Siver और Cappuccino Beige नए कलर्स में शामिल हैं। ऑफर पर बाकी कलर के ऑप्शन शिमला ग्रीन, ब्रिलिएंट सिल्वर, कैंडी व्हाइट, कार्बन स्टील, स्टील ग्रे, लावा ब्लू, चेरी रेड और डीप ब्लैक हैं। Slavia Facelift में सेगमेंट-फर्स्ट रियर-सीट मसाजिंग फंक्शन मिलता है। 

स्क्रीन और सनरूफः 
इसमें बड़ी स्क्रीन भी दी गई हैं जिसमें 10-इंच की पुरानी यूनिट की जगह 10.1 इंच का टचस्क्रीन दिया गया है जबकि 8-इंच की यूनिट की जगह 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले जोड़ा गया है। हालांकि, पैनोरमिक सनरूफ अभी भी इस पैकेज का हिस्सा नहीं है और इसमें सिंगल पैन यूनिट ही जारी रखी गई है। 

कैमरा और एसीः 
पिछली केवल रियर-व्यू यूनिट की जगह अब इसमें 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। Kushaq की तरह बेहतर AC परफॉर्मेंस के लिए इसमें फिक्स-डिस्प्लेसमेंट यूनिट की जगह वेरिएबल-डिस्प्लेसमेंट कंप्रेसर भी मिलता है। हालांकि, अभी इसमें ADAS सुइट अभी भी शामिल नहीं है। 

इंजन और गियरबॉक्सः 
2026 Slavia में 115hp वाले 1.0 लीटर TSI और 150hp वाले 1.5 लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलना जारी है। 1.0 लीटर TSI के साथ 6-स्पीड मैनुअल मिलता है जबकि 1.5 लीटर TSI के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। सबसे बड़ा बदलाव 1.0 लीटर TSI ऑटोमैटिक में किया गया है जो पहले के 6-स्पीड गियरबॉक्स की जगह अब 8-स्पीड टॉर्क कंवर्टर यूनिट हो गया है।

[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]


[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]


[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]