businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ईयू के बाद अमेरिका से ट्रेड डील करना भारत की अर्थव्यवस्था और नीति निर्माण क्षमता का प्रमाण: एलआईसी एमडी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 05, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 trade deal with us after eu deal is a testament to indias economic and policymaking prowess lic md 789495नई दिल्ली । ईयू के बाद अमेरिका से ट्रेड डील करना भारत की अर्थव्यवस्था और नीति निर्माण की क्षमता को दिखाता है। यह बयान बुधवार को एलआईसी के एमडी दिनेश पंत ने दिया। 
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एमडी दिनेश पंत ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील एक बहुत अच्छा कदम है। इससे हमारे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, देश की अर्थव्यवस्था में विश्व का विश्वास बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि हाल ही में हमने यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ ट्रेड डील की है। यह भारत की अर्थव्यवस्था और नीति निर्माण की शक्ति को दिखाता है। 
केंद्रीय बजट पर पंत ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बहुत अच्छा बजट पेश किया है। इस बार सरकार ने 2014 से चली आ रही अपनी नीतियों को कंसोलिडेट करने का प्रयास किया है। इस बजट में सरकार ने देश को 2047 तक विकसित बनाने और आत्मनिर्भरता जैसे लक्ष्यों पर मजबूती से फोकस किया है। 
उन्होंने इंश्योरेंस सेक्टर पर कहा कि सरकार ने बजट से पहले ही जीएसटी हटाकर देश के करोड़ों व्यक्तिगत पॉलिसीधारकों को तोहफा दे दिया था। इससे लोगों को बड़ी मात्रा में बचत करने में मिली है। 
पंत ने आगे कहा कि अगर देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है तो इसका फायदा सीधे इंश्योरेंस सेक्टर को मिलता है। हम फिलहाल जीएसटी सुधार के फायदों को आगे बढ़ाकर अपने कारोबार में ग्रोथ के लिए काम कर रहे हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आईपीओ में हिस्सा लेने के सवाल पर पंत ने कहा कि एलआईसी कोई भी फैसला हितों को देखकर लेती है। किसी भी शेयर को खरीदने और बेचने के दौरान उसकी वैल्यू हमारे लिए अहम होती है और हम देखते हैं कि इससे हमारे पॉलिसीधारकों को फायदा होगा या नहीं।
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान सोमवार को देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सोशल मीडिया पर किया था। इसमें भारतीय निर्यात पर टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया था। इससे देश के टेक्सटाइल, फुटवियर और अधिक श्रम उपयोग वाले सेक्टर्स को फायदा होने की उम्मीद है।
--आईएएनएस
 

[@ यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!]


[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]


[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]