businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टीवीएस ने लॉन्च किया आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट, पहले से ज्यादा रेंज और एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 27, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 tvs launches new variant of iqube electric scooter with increased range and lcd display 839884
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

टीवीएस ने आईक्यूब का नया वेरिएंट पेश किया है जो पुराने 2.2kWh वर्जन की जगह लेता है और इसमें थोड़ा बड़ा 2.3kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,16,310 रुपए है और TVS ने इसकी रेंज को बेहतर बनाने के साथ-साथ इसके कुछ फीचर्स को आसान बनाने पर भी ध्यान दिया है। 

TVS iQube की बैटरी कैपेसिटी सिर्फ 0.1kWh बढ़ने के बाद भी इसकी क्लेम्ड IDC रेंज अब बढ़कर 176 किमी हो गई है जो पुराने 2.2kWh वेरिएंट से 20 किमी ज्यादा है। इससे यह नया बेस वेरिएंट रोजाना के इस्तेमाल या सिटी राइडिंग को लेकर परेशान रहने वाले लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प बन गया है। 

मोटर स्पीड और ब्रेक्सः 

नए iQube में वही 3.68kWh की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है लेकिन अब टॉप स्पीड घटकर 68kmph रह गई है जो पुराने वर्जन में 75kmph की थी। TVS ने इसके पार्ट्स में भी कुछ बदलाव किए हैं जिससे प्रीमियम ब्रेकिंग सेटअप के बजाय इस नए वेरिएंट में फ्रंट और रियर दोनों साइड ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। 

डिस्प्ले और फीचर्सः 

इसके इंस्ट्रूमेंट कंसोल को भी TFT यूनिट से बदलकर एक साधारप LCD डिस्प्ले कर दिया गया है। इस LCD कंसोल में अभी भी कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं जिनमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट और OTA अपडेट शामिल हैं। इसे ऐसे समझें कि, फीचर्स कम होने का असर डिस्प्ले की हार्डवेयर क्वालिटी पर पड़ा है न कि कनेक्टिविटी पर। 

कम टॉप-स्पीडः 
नया TVS iQube उन लोगों के लिए एक बढ़िया और किफायती विकल्प साबित हो सकता है जिनका बजट कम है, फीचर्स ज्यादा नहीं चाहिए लेकिन रेंज अच्छी हो। साथ ही, कम स्पीड और ड्रम ब्रेक जैसे कुछ छोटे बदलावों के साथ यह स्कूटर आपको जरूरी स्मार्ट फीचर्स कम कीमत में देता है जो रोज सफर करने वालों के लिए काफी फायदेमंद है।

[@ केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी]


[@ अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...]


[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]


Headlines