वेदांता का तिमाही मुनाफा 18 प्रतिशत घटा, प्रॉपर्टी कारोबार के डीमर्जर को बोर्ड की मंजूरी
वेदांता लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) तिमाही आधार पर 18 प्रतिशत घटकर 5,473 करोड़ रुपए रह गया, जो वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च तिमाही में 6,698 करोड़ रुपए था। बढ़ती इनपुट लागत के बावजूद जिंक, कॉपर और सिल्वर कारोबार के मजबूत प्रदर्शन ने कंपनी के नतीजों को सहारा दिया।
ग्वालियर में बनेगा भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन; 3,500 करोड़ रुपए का होगा निवेश और मिलेंगे 14,000 से ज्यादा रोजगार
भारत को वैश्विक टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए केंद्रीय संचार मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के बीच नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
कमोडिटी बाजार विकसित भारत की यात्रा में निभाएगा अहम भूमिका, निवेश और जोखिम प्रबंधन की समझ बढ़ाना जरूरी: एमसीएक्स सीईओ
ग्लोबल कमोडिटी कॉन्क्लेव 2026 के दौरान एमसीएक्स की प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रवीणा राय ने गुरुवार को कहा कि भारत का कमोडिटी बाजार लगातार विस्तार कर रहा है
सरकार समर्थित इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट फंड ने 128 स्टार्टअप और कंपनियों में जुटाया 1,335.77 करोड़ रुपए का निवेश
केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट फंड (ईडीएफ) ने इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र से जुड़ी 128 स्टार्टअप और कंपनियों में 1,335.77 करोड़ रुपए का निवेश जुटाने में अहम भूमिका निभाई है। यह जानकारी बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।
टेक्समैको रेल, टोआक्स और ट्रिनिटीरेल ने की रणनीतिक त्रिपक्षीय साझेदारी, भारत में अगले 3-5 वर्षों में 100 नई रेलवे रेक्स में निवेश करने की है योजना
भारत के तेजी से बढ़ते रेल माल ढुलाई (फ्रेट) बाजार को नई गति देने के लिए कोलकाता की टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड, वैश्विक रेल लीजिंग कंपनी टोआक्स ग्रुप और अमेरिका की ट्रिनिटीरेल ग्लोबल इंक. ने एक रणनीतिक त्रिपक्षीय साझेदारी की है
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने वित्त वर्ष 2026 में दर्ज किया रिकॉर्ड 10,177 करोड़ रुपए का मुनाफा
देश के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (रीजनल रूरल बैंक्स-आरआरबी) ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सबसे अधिक 10,177 करोड़ रुपए का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में बताया कि पिछले कुछ वर्षों में आरआरबी के वित्तीय प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।
पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल ब्लेंडिंग पूरी तरह वैज्ञानिक फैसला, किसानों, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तीनों को होगा फायदा: विशेषज्ञ
देश में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल (ई-20) मिलाने की नीति को लेकर जारी बहस के बीच दुनिया के प्रतिष्ठित रासायनिक विज्ञान संस्थानों में शामिल इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (आईसीटी) के कुलपति और वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर अनिरुद्ध बी. पंडित ने इस नीति का खुलकर समर्थन किया है।
ITR फाइलिंग: अब तक 4.7 करोड़ लोगों ने दाखिल किया आयकर रिटर्न, 31 जुलाई है आखिरी तारीख
आखिरी तारीख 31 जुलाई नजदीक आने से पहले आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है और बुधवार सुबह 11 बजे तक असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए करीब 4.70 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल हो चुके हैं। यह जानकारी आयकर विभाग की वेबसाइट पर दी गई।
दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का दिया आदेश : आरबीआई
आरबीआई ने एक बयान में कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 8 जुलाई और 22 जुलाई 2026 के आदेशों के जरिए बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 और कंपनी अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का निर्देश दिया है।