सितंबर में अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं पीयूष गोयल, जी-20 बैठक के दौरान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से हो सकती है अहम वार्ता
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सितंबर के अंत में अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं।
जुलाई में भारत के इंजीनियरिंग निर्यात में 18 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी, 12.24 अरब डॉलर पर पहुंचा निर्यात
इंजीनियरिंग निर्यात क्षेत्र का मजबूत प्रदर्शन चालू वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती चार महीनों में भी जारी रहा है। अप्रैल से जुलाई के दौरान प्रत्येक महीने इंजीनियरिंग निर्यात 10 अरब डॉलर से ऊपर बना रहा। इस अवधि में कुल इंजीनियरिंग निर्यात 46.38 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 39.24 अरब डॉलर था।
FSSAI की कार्रवाई: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली के फाइव स्टार होटल अंदाज और जेडब्ल्यू मैरियट को नोटिस
एफएसएसएआई द्वारा जुनिपर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड संचालित अंदाज दिल्ली में किए गए निरीक्षण के दौरान लगभग 87 किलोग्राम एक्सपायर्ड मिठाइयां बरामद हुईं। इसके अलावा एक्सपायर्ड केक बेस और ब्रेड पैकेट भी पाए गए। निरीक्षण टीम ने इन खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
ब्लूमबर्ग मीडिया ने 'ब्लूमबर्ग इंडिया' को किया लॉन्च, प्रीमियम बिजनेस और मार्केट कवरेज एक ही जगह पर होगी उपलब्ध
ब्लूमबर्ग मीडिया ने बुधवार को ब्लूमबर्ग इंडिया के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की। यह निवेशकों, बिजनेस लीडर्स और निर्णय लेने वालों के लिए तैयार किया गया एक नया प्रीमियम डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म है, जहां भारत की अर्थव्यवस्था, बाजारों और कारोबार से जुड़ी गहन जानकारी उपलब्ध होगी।
वैश्विक रक्षा बाजार में भारत के लिए अपार संभावनाएं, एमएसएमई के जरिए मजबूत हो रही स्वदेशी रक्षा आपूर्ति शृंखला: एसोचैम
एसोचैम की राष्ट्रीय रक्षा और एयरोस्पेस परिषद (नेशनल काउंसिल ऑन डिफेंस एंड एयरोस्पेस) के चेयरमैन राजीव गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक रक्षा बाजार में भारत की बढ़ती भूमिका इस बात पर निर्भर करेगी कि देश उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए कितना दृढ़ संकल्प दिखाता है।
ई-श्रम पोर्टल ने पूरे किए पांच साल, 31.89 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों का हुआ पंजीकरण: सरकार
देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शुरू किया गया ई-श्रम पोर्टल 26 अगस्त 2026 को अपने 5 वर्ष पूरे कर रहा है।
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा, 74 किलोमीटर क्षेत्र में पियर तैयार: अश्विनी वैष्णव
भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना अब तेजी से आकार ले रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों में चल रहे निर्माण कार्यों की एक झलक साझा करते हुए बताया कि देश की महत्वाकांक्षी हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर तेज गति से कार्य जारी है।
वेरानियम क्लाउड और उसके एमडी पर सेबी का बड़ा एक्शन, फंड डायवर्जन और भ्रामक खुलासों के मामले में लगाया 7 साल का प्रतिबंध
सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) ने निवेशकों के धन के दुरुपयोग, वित्तीय आंकड़ों में कथित हेरफेर और भ्रामक खुलासों के मामले में वेरानियम क्लाउड लिमिटेड (वीसीएल) और उसके प्रबंध निदेशक हर्षवर्धन हनमंत साबले पर कड़ी कार्रवाई की है। नियामक ने दोनों को सात वर्षों के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है।
वित्त वर्ष 2026 में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रदर्शन, मुनाफा 10,176 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
देश के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है।
पीयूष गोयल ने भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भारतीय समुदाय की तारीफ की
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने में जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के योगदान की तारीफ की।
रक्षाबंधन पर इस साल देश में 30,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद : प्रवीण खंडेलवाल
खंडेलवाल ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व में अब केवल चार दिन शेष रहने के साथ ही दिल्ली सहित देशभर के बाजारों में खरीदारी अपने चरम पर पहुंच गई है। दिल्ली के चांदनी चौक, सदर बाजार, करोल बाग, लाजपत नगर, कमला नगर, राजौरी गार्डन, गांधी नगर, खारी बावली, लक्ष्मी नगर तथा विभिन्न स्थानीय बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
यूपीआई भारत के डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को दुनिया में पहुंचा रहा; अब तक 11 देशों में हुआ ऑपरेशनल
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर कहा कि यूपीआई, प्रधानमंत्री मोदी की सोच से शुरू हुई एक क्रांति है और डिजिटल इंडिया की एक झलक है। गोयल ने डिजिटल पेमेंट के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कहा कि क्यूआर कोड प्लीज? अब करोड़ों भारतीयों की रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा बन गया है।