वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत का व्यापारिक निर्यात जुलाई में बढ़कर 44.24 अरब डॉलर रहा
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि देश से बाहर भेजे जाने वाले सामान में बढ़ोतरी की वजह इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग और समुद्री सामान और पेट्रोलियम उत्पादों का अधिक निर्यात था। अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि जुलाई में पश्चिमी एशियाई देशों को भारत का निर्यात 8.62 प्रतिशत बढ़कर 5.7 अरब डॉलर हो गया।
रेलवन ऐप के 4.76 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार हुआ, प्रतिदिन औसतन 10 लाख टिकट बुकिंग का रिकॉर्ड बना
आरक्षित और अनारक्षित टिकटों की डिजिटल खरीद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे ने 1 जुलाई, 2025 को रेलवन रेलवन ऐप लॉन्च किया है।
'अहमदाबाद निवेश संवाद' में मध्य प्रदेश को 8,635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, 5,785 रोजगार सृजन की संभावना
मध्यप्रदेश को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित मेगा निवेश संवाद के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 8,635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों के जरिए प्रदेश में 5,785 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। कार्यक्रम में अहमदाबाद, सूरत, भावनगर, राजकोट और वडोदरा सहित गुजरात के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से 500 से अधिक उद्योगपतियों, निवेशकों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
2026 में 50 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ने की राह पर भारत, घरेलू सप्लाई चेन को मजबूती देने वाली नीतियों से बढ़ी रफ्तार
भारत वर्ष 2026 में सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि का नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। वुड मैकेंजी की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने वर्ष 2026 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में 34 गीगावाट डायरेक्ट करंट (जीडब्ल्यूडीसी) सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ी है,
गिग वर्कर्स एनपीएस में 99 रुपए के छोटे योगदान से शुरू कर सकते हैं निवेश, रिटायरमेंट फंड बनाने में मिलेगी मदद
एनपीएस का प्रबंधन करने वाली सरकारी एजेंसी पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए एनपीएस फ्रेमवर्क के लचीलेपन के बारे में बताया। रेगुलेटर ने कहा कि वर्कर्स 99 रुपए से योगदान शुरू कर सकते हैं और अपनी गति से निवेश जारी रख सकते हैं, क्योंकि इसमें योगदान की कोई न्यूनतम या अधिकतम सीमा तय नहीं है।
उत्तर प्रदेश आफ्टर डार्क ब्लू के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा
भारत की प्रमुख घरेलू अल्कोबेव कंपनियों में से एक रेडिको खेतान लिमिटेड ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में आफ्टर डार्क ब्लू ग्रेन व्हिस्की की मजबूत वृद्धि की रफ्तार के बारे में बताया। उत्तर प्रदेश ब्रांड के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है।
अमेरिकी अदालत के मामला खारिज किए जाने से गौतम अदाणी के खिलाफ केस बंद हुआ, कारोबार में बाधाएं भी दूर होंगी: कानूनी विशेषज्ञ
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट द्वारा आरोप खारिज करने से अब मामला पूरी तरह से समाप्त हो चुका है और दुनिया भर में उनके बिजनेस से जुड़ी गतिविधियों में आ रही कानूनी अड़चनें भी दूर हो गई हैं। यह जानकारी कानूनी विशेषज्ञों की ओर से मंगलवार को दी गई।
टाटा संस में नेतृत्व बदलाव की अटकलें तेज, एजीएम से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन. चंद्रशेखरन
टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने करीबी सहयोगियों के साथ वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की संभावना पर चर्चा की है। यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है जब उनके निदेशक पद पर पुनर्नियुक्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और समूह के भीतर कुछ अहम मुद्दों पर मतभेदों की खबरें भी सामने आ रही हैं।
पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! बलूचिस्तान के लिए आवंटित राशि का किया दुरुपयोग
पाकिस्तानी दैनिक डॉन के अनुसार, विश्व बैंक ने कहा कि इन परिवारों के पास आम तौर पर बचत बेहद सीमित होती है, औपचारिक ऋण तक पहुंच कमजोर होती है और उनके पास ऐसे उत्पादक संसाधन भी कम होते हैं, जिनका इस्तेमाल आर्थिक संकट के दौरान किया जा सके।