एनबीबीएल के भारत कनेक्ट पर फॉरेक्स ट्रांजैक्शन में तेज बढ़ोतरी, चार महीनों में 10 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन
एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड (एनबीबीएल) ने सोमवार को कहा कि उसके भारत कनेक्ट प्लेटफॉर्म पर विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) लेनदेन (ट्रांजैक्शन) का कुल मूल्य अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच 10 करोड़ रुपए (100 मिलियन रुपए) से अधिक हो गया है। यह उपलब्धि भारत में विदेशी मुद्रा सेवाओं के डिजिटलीकरण और पारदर्शी मूल्य निर्धारण की दिशा में बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाती है।
एचडीएफसी बैंक के अगले सीईओ की रेस में कैजाद भरूचा सबसे आगे, शशिधर जगदीशन के रिटायरमेंट के बाद संभाल सकते हैं कमान: रिपोर्ट
एचडीएफसी बैंक के उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा बैंक के अगले प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) बनने की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। यह संभावना उस समय मजबूत हुई है जब मौजूदा प्रमुख शशिधर जगदीशन ने अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद पुनर्नियुक्ति नहीं लेने का फैसला किया है।
भारत और ब्राजील ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 30 अरब डॉलर तक पहुंचाने का रखा लक्ष्य
भारत और ब्राजील ने अपने आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दोहराते हुए वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 30 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दोनों देशों ने दवा, रसायन, इंजीनियरिंग उत्पाद, मशीनरी और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर अधिक विविध, संतुलित और टिकाऊ व्यापारिक साझेदारी विकसित करने पर सहमति जताई है।
भारत की रियल जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 27 में 7-7.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद
भारत की रियल जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 27 में 7-7.2 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है। इसे मजबूत घरेलू खपत और सरकार के पूंजीगत खर्च से समर्थन मिलेगा। यह जानकारी ईवाई की रिपोर्ट में दी गई।
भारत वित्त वर्ष 2027 में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा: वित्त मंत्री सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद से बनी ग्रोथ की रफ्तार को जारी रखते हुए भारत के 2026-27 वित्त वर्ष में 7 प्रतिशत या उससे ज्यादा की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट बनाए रखने की उम्मीद है।
वित्त मंत्री सीतारमण ने भारत को वैश्विक विनिर्माण और नवाचार केंद्र के रूप में विकसित करने पर दिया जोर
केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी 3एम से भारत में अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी), उन्नत विनिर्माण और स्थानीय आपूर्ति शृंखला विकास में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया।
2047 अब 20 वर्ष दूर, सुधारों के लिए और अधिक समर्थन जरूरी: वित्त मंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2047 ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य वर्ष है और अब यह मुश्किल से 20 वर्ष दूर है। ऐसे में जिस गति और स्तर पर सुधार हो रहे हैं...
एचडीएफसी बैंक के एमडी एवं सीईओ शशिधर जगदीशन 26 अक्टूबर को होंगे सेवानिवृत्त, दोबारा नियुक्ति से किया इनकार
बैंक ने कहा कि शशिधर जगदीशन ने अपने निर्णय की जानकारी निदेशक मंडल को दी और बोर्ड द्वारा उन्हें कार्यकाल जारी रखने के लिए मनाने के प्रयास किए जाने के बावजूद उन्होंने अपने फैसले पर कायम रहने का निर्णय लिया। एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल ने उनके नेतृत्व, समर्पण और बैंक की वृद्धि में निभाई गई भूमिका की सराहना की।
8वां वेतन आयोगः फिटमेंट फैक्टर 3.61, 3.833 और 4 को लेकर तेज हुई चर्चा, जानिए कितना बढ़ सकता है वेतन
फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक होता है जिसके आधार पर वर्तमान मूल वेतन को संशोधित कर नया वेतन तय किया जाता है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपए है, जिसे 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय किया गया था।
एवरेस्ट और बांधानी हींग पर एफएसएसएआई का बैन, गरम मसाला और चिकन मसाला में भी मिली गड़बड़ी
एफएसएसएआई के अनुसार, जांच के दौरान एवरेस्ट की कंपाउंडेड हींग के नमूने मिसब्रांडेड और सब-स्टैंडर्ड पाए गए। जांच में सामने आया कि हींग में अल्कोहल में घुलनशील अर्क शून्य (0.00%) पाया गया, जबकि नियमानुसार यह कम से कम 5 प्रतिशत होना चाहिए।
सुभाष चंद्रा की दिवालियापन योजना को एनसीएलटी की मंजूरी को चुनौती देगा यूनियन बैंक
सुभाष चंद्रा के खिलाफ व्यक्तिगत दिवाला कार्यवाही इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की याचिका पर शुरू हुई थी। इस मामले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस सहित कई प्रमुख ऋणदाताओं ने समाधान योजना का विरोध किया था और एनसीएलटी से इसे मंजूरी नहीं देने का अनुरोध किया था।
मजबूत कैपेक्स और मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ से जुलाई में औद्योगिक उत्पादन को मिली गति: विशेषज्ञ
ताजा औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के अनुसार, जुलाई में विनिर्माण क्षेत्र में 7.3 प्रतिशत और बिजली एवं गैस आपूर्ति क्षेत्र में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। विनिर्माण क्षेत्र का विस्तार भी व्यापक आधार पर रहा, जहां 23 में से 19 उद्योग समूहों ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की।