पीयूष गोयल 70 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ 19 से 21 अगस्त तक सिंगापुर दौरे पर, आर्थिक संबंधों को देंगे नई ऊंचाई
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक एवं निवेश संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 19 से 21 अगस्त तक सिंगापुर के दौरे पर हैं। यह यात्रा चौथे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) के तहत दोनों देशों के बीच चल रहे उच्च-स्तरीय संवाद का हिस्सा है।
द्विपक्षीय व्यापार 27.5 अरब डॉलर तक पहुंचने के बाद पीयूष गोयल अगले हफ्ते जापान का करेंगे दौरा
भारत और जापान के बीच आर्थिक एवं रणनीतिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि दोनों देशों के बीच साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और साझा समृद्धि की समान आकांक्षाओं पर आधारित है। इसी कड़ी में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अगले सप्ताह जापान की यात्रा पर जाएंगे, जहां वह दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापार और औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देने पर चर्चा करेंगे।
पीयूष गोयल ने जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की; एआई, क्लीन एनर्जी और अन्य क्षेत्रों में साझेदारी पर हुई चर्चा
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को जर्मनी से आए प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल और जर्मनी के हेसन राज्य के मंत्री -अध्यक्ष बोरिस राइन और फेडरल व यूरोपियन मामलों, अंतरराष्ट्रीय मामलों और डी-ब्यूरोक्रेटाइजेशन के मंत्री मैनफ्रेड पेंट्ज के साथ बैठक की।
डिजिटल भुगतान में तेज उछाल के बावजूद भारत में चलन में नकदी बढ़ी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर
डिप्टी गवर्नर ने 13 अगस्त को जकार्ता में बैंक इंडोनेशिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान कहा, डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के कारण व्यक्तिगत लेनदेन में नकदी की हिस्सेदारी घटने के बावजूद, चलन में मुद्रा दोहरे अंकों की दर से बढ़ रही है।
एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार
मंत्रालय ने बताया कि ऑनलाइन लोकल पास व्यवस्था से सफर करने वाले व्यक्ति राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप द्वारा मासिक लोकल पास ऑनलाइन बुक कर सकते हैं, जिससे टोल प्लाजा पर जाने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।
यूआईडीएआई ने स्कूली बच्चों के आधार कार्ड में दो करोड़ से अधिक अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूरे किए गए
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, "यूआईडीएआई ने अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) के लिए राष्ट्रव्यापी मिशन-मोड अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसके तहत देश भर के स्कूली बच्चों के लिए 2 करोड़ से अधिक एमबीयू पूरे किए जा चुके हैं।"
एयर इंडिया ने नियामक आवश्यकता से अधिक किए पायलट्स के टेस्ट, यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
एयरलाइन ने कहा कि सभी पायलट के टेस्ट जारी हैं और सभी पक्षकारों और मीडिया से अपीली की कि वे किसी भी अनवेरिफाइड जानकारी पर आधारित रिपोर्ट या जानकारी पर विश्वास न करें। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, सुरक्षा और प्रोफेशनलिज्म के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के तहत, एयर इंडिया ने रेगुलेटरी जरूरतों से आगे बढ़कर सभी पायलटों के लिए स्वेच्छा से एक टेस्टिंग प्रोग्राम शुरू किया है।
भारत में 2030 तक करीब 62 प्रतिशत लोगों के पास होगा 5जी कनेक्शन
जीएसएमए की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और पाकिस्तान के साथ-साथ भारत को भी इस क्षेत्र के अग्रणी देशों में गिना जाता है, जहां डिजिटल-इकोनॉमी की ग्रोथ को तेज करने और मोबाइल-इंडस्ट्री की स्थिरता को बनाए रखने के लिए रेगुलेटरी आधुनिकीकरण जरूरी है।
16,000 करोड़ रुपए के निवेश से विझिंजम पोर्ट की क्षमता बढ़कर सालाना 57 लाख टीईयू होगी; 5,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
दिसंबर 2028 तक तेजी से पूरे फेज का डेवलपमेंट पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 5,000 से ज्यादा अतिरिक्त प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होने की भी उम्मीद है, जिससे बड़े मैरीटाइम और लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम में नए मौके खुलेंगे।
भारत का सीनियर लिविंग मार्केट 2030 तक 1 लाख करोड़ रुपए के पार जाने की उम्मीद
रिपोर्ट में कहा गया, "भारत का सीनियर लिविंग बाजार देश में सबसे आशाजनक वैकल्पिक रियल एस्टेट परिसंपत्ति वर्गों में से एक बनकर उभरा है। इसे उम्र-केंद्रित आवास की बढ़ती मांग और डेवलपर्स, हेल्थकेयर ऑपरेटरों और निवेशकों की बढ़ती भागीदारी से समर्थन मिल रहा है।"
भारत में बेरोजगारी दर जुलाई में घटकर 5.1 प्रतिशत रही
भारत में बेरोजगारी दर 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग में जुलाई में कम होकर 5.1 प्रतिशत हो गई है।
सुनील मित्तल ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, शबनम सिन्हा संभालेंगी कमान
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने सोमवार को नेतृत्व में परिवर्तन का ऐलान किया है। इसके तहत अब सुनील भारती मित्तल कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड से इस्तीफा देंगे, जो कि 30 सितंबर, 2026 से प्रभावी होगा।
मानसून की कमी और अल नीनो के असर से खरीफ बुआई घटकर 1016.57 लाख हेक्टेयर, धान का रकबा 14.37 फीसदी कम
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक धान की खेती का रकबा 379.07 लाख हेक्टेयर रहा है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 393.44 लाख हेक्टेयर था। बुवाई के रकबे में आई 14.37 प्रतिशत की इस कमी का कारण इस साल मानसून की कमी और 'अल नीनो' मौसम पैटर्न का बुरा असर है।