भारत में बेरोजगारी दर जुलाई में घटकर 5.1 प्रतिशत रही
मंत्रालय की ओर से जारी डेटा में कहा गया कि जुलाई 2026 में पुरुषों और महिलाओं दोनों की बेरोजगारी दर पिछले महीने की तुलना में कम हुई, जिससे पता चलता है कि दोनों ही वर्गों के लिए रोजगार की स्थितियों में सुधार हुआ है।
जियो का ऐलान जारी रहेगा ₹299 वाला प्लान
जियो प्राइम 20 अगस्त से उपलब्ध होगा। ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, जियो स्टोर्स या अधिकृत जियो पार्टनर स्टोर्स से सदस्यता ले सकेंगे। प्राइम मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के साथ नए जियो ग्राहकों के लिए भी खुला है। दूसरे नेटवर्क के ग्राहक नंबर पोर्ट कराकर या नया जियो कनेक्शन लेकर इसमें शामिल हो सकते हैं।
पीएम मोदी के दृष्टिकोण से भारतीय उद्योग और व्यापार जगत को मिला भरोसा: एसोचैम
एसोचैम के अध्यक्ष निर्मल कुमार मिंडा ने प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की सराहना करते हुए कहा कि इसके लिए प्रस्तुत 'सप्त धारा' विजन ढांचा समावेशी, टिकाऊ और तेज आर्थिक विकास का व्यापक रोडमैप प्रदान करता है। उनके अनुसार, यह दृष्टिकोण देश को बहुआयामी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त बढ़ोतरी, चार महीनों बाद फिर से 700 बिलियन डॉलर के पार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 07 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में 14.136 बिलियन डॉलर बढ़कर 707.002 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए डेटा में दी गई।
दक्षिण एशिया में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए भारत को क्षेत्रीय केंद्र बनाए ऑस्ट्रेलिया: रिपोर्ट
ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण एशिया में व्यापार, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए अपनी क्षेत्रीय रणनीति के केंद्र में भारत को रखना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के नीति शोध संस्थान लोवी इंस्टीट्यूट की एक नई रिपोर्ट में यह सुझाव दिया गया है।
ऊर्जा कीमतों में नरमी के चलते जुलाई में डब्ल्यूपीआई में आई कमी, आगे और नरमी की उम्मीद: विशेषज्ञ
विशेषज्ञों के अनुसार, जुलाई में महंगाई दर में आई नरमी का सबसे बड़ा कारण ईंधन और ऊर्जा श्रेणी में महंगाई का तेज़ी से कम होना रहा। इस श्रेणी की महंगाई जून के 27.41 प्रतिशत से घटकर जुलाई में 20.05 प्रतिशत पर आ गई। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल, खनिज तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में आई नरमी का इसका प्रमुख योगदान माना जा रहा है।
जीवन के निर्णायक क्षणों में अपने मूल्यों, विश्वासों और दृढ़ निश्चय के प्रति सच्चे बने रहना सबसे जरूरी: गौतम अदाणी
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को कहा कि जीवन के निर्णायक क्षणों में अपने मूल्यों, विश्वासों और दृढ़ निश्चय के प्रति सच्चे बने रहना सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है।
केंद्र की रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की योजना को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 20 बोलियां प्राप्त
केंद्र की रेयर अर्थ की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की योजना को जबरदस्त मिला है और 20 बोलियां प्राप्त हुई हैं। इससे देश में रेयर अर्थ इकोसिस्टम को बढ़ावा मिलेगा। यह जानकारी भारी उद्योग मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।
पैकेज्ड फूड उत्पादों की लेबलिंग और विज्ञापन नियमों पर एफएसएसएआई ने आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम, उपभोक्ता जागरूकता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को बताया कि उसने खाद्य कारोबार संचालकों (एफबीओ) के लिए खाद्य उत्पादों की लेबलिंग, डिस्प्ले, विज्ञापन और दावों से जुड़े नियमों पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया।