उद्यम पंजीकरण पोर्टल और उद्यम सहायता प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत एमएसएमई की संख्या करीब 9 करोड़ हुई, 38 करोड़ लोगों को मिल रहा रोजगार
उद्यम पंजीकरण पोर्टल और उद्यम सहायता प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत सूक्ष्म, लघु
एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की संख्या 8.9 करोड़ से अधिक हो गई है...
ज़रीन खान की स्टाइलिश मौजूदगी में लॉन्च हुआ X ब्लू जींस का विमेंस डेनिम कलेक्शन
इस लॉन्च की खास मेहमान रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान, जिन्होंने अपनी स्टाइलिश और शानदार मौजूदगी से पूरे इवेंट में चार चांद लगा दिए। ज़रीन ने ब्रांड की उस सोच की तारीफ की, जिसमें फैशन के साथ कम्फर्ट, क्वालिटी और वर्सेटिलिटी को बराबर महत्व दिया गया है। उनके मौजूदगी ने इस नए कलेक्शन के आत्मविश्वास और मॉडर्न महिला की सोच को खूबसूरती से पेश किया।
ओएनजीसी ने लद्दाख में दूसरे भू-तापीय कुएं की ड्रिलिंग पूरी की
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने लद्दाख की पुगा घाटी में अपने दूसरे भू-तापीय कुएं की ड्रिलिंग पूरी कर ली है। यह भारत के पहले पायलट भू-तापीय बिजली संयंत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो जून में 26 प्रतिशत बढ़ा, मिडकैप फंड्स में आया सबसे अधिक निवेश
इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो जून में मासिक आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 28,973 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि मई में 22,907 करोड़ रुपए था। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की ओर से शुक्रवार को जारी डेटा में दी गई।
एसआईपी इनफ्लो जून में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर रहा, गोल्ड ईटीएफ में आया 3,443 करोड़ रुपए का निवेश
म्यूचुअल फंड सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) इनफ्लो जून में तीन महीनों के उच्चतम स्तर 31,781 करोड़ रुपए रहा है। इसमें मासिक आधार पर 3 प्रतिशत और सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फारेक्स रिजर्व) 3 जुलाई 2026 को समाप्त सप्ताह में 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.193 अरब डॉलर पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सप्ताह आई गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
रिलायंस इंफ्रा की मुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत, एनएआरसीएल के साथ हुआ कर्ज पुनर्गठन समझौता
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि उसकी सहयोगी कंपनी मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (एमएमओपीएल) ने सरकारी समर्थित नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) के साथ कर्ज पुनर्गठन समझौता किया है, जिसके तहत कंपनी का 1,100 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज कम होगा और उसके खिलाफ चल रही दिवाला कार्यवाही भी वापस ले ली जाएगी।
पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे में बड़े ऐलान : 2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य; आतंकवाद से हिंद-प्रशांत तक साझा रुख
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर उनके भारतीय समकक्ष पीएम नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर हैं। यह पिछले 40 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड का पहला दौरा है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती और साझेदारी में एक नया आयाम दिखाता है।