पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, मानसून एक बड़ा जोखिम : आरबीआई गवर्नर
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि मध्य पूर्व में जारी तनाव से पैदा हुई अनिश्चितता के बीच भी भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत बना हुआ है।
सेबी ने कंपनियां को 'बॉस स्कैम' साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की दी चेतावनी
पूंजी बाजार नियामक सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) ने शुक्रवार को सूचीबद्ध कंपनियों और अपने नियमन के दायरे में आने वाली संस्थाओं को 'बॉस स्कैम' नाम के उभरते साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी है। इस फ्रॉड में साइबर अपराधी सीईओ (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर), एमडी (मैनेजिंग डायरेक्टर) या अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का रूप धारण कर कर्मचारियों को पैसे ट्रांसफर करने के लिए धोखा देते हैं।
भारत के 120 अरब डॉलर के डिजिटल कॉमर्स सेक्टर को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म, आईएएमएआई ने लॉन्च की ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया
भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल कॉमर्स सेक्टर को एक साझा प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) ने ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ईसीसीआई) लॉन्च की है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की पहली तिमाही में रेवेन्यू 25 प्रतिशत बढ़कर 3.11 लाख करोड़ रुपए हुई, मुनाफा 20,946 करोड़ रुपए रहा
अरबपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार कारोबारी प्रदर्शन दर्ज की है।
एनडीटीवी प्रॉफिट ने बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के लिए नॉमिनीज का किया ऐलान
एनडीटीवी प्रॉफिट ने बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के नॉमिनीज का ऐलान किया है। इसके तहत एआई, फाइनेंशियल सर्विसेज, ग्रीन ग्रोथ, आईपीओ, परोपकार, मनोरंजन, सुधार, आत्मनिर्भरता और सरकारी एवं प्राइवेट कंपनी में नेतृत्व श्रेणी के तहत अवॉर्ड दिए जाएंगे।
विप्रो का मुनाफा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 4.7 प्रतिशत गिरा, आय भी करीब सपाट रही
दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफे में तिमाही आधार पर 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। साथ ही, इस दौरान आय में मामूली एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
भारत की पहली निजी ऑर्बिटल रॉकेट उड़ान की तैयारी तेजी, 18 जुलाई को विक्रम-1 की पहली टेस्ट फ्लाइट करेगी स्काईरूट एयरोस्पेस
देश की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 18 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (एसडीएससी-शार) के पहले लॉन्च पैड से अपने विक्रम-1 ऑर्बिटल रॉकेट की पहली टेस्ट फ्लाइट का प्रयास करेगी।