businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वाइब्रेंट गुजरात से राज्य की औद्योगिक प्रगति को मिली रफ्तार; एयरोस्पेस, डिफेंस और सेमीकंडक्टर समेत कई सेक्टर में आया निवेश

Source : business.khaskhabar.com | Oct 23, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 vibrant gujarat accelerates the state industrial progress attracts investment across sectors including aerospace defense and semiconductors 855470जयपुर । वाइब्रेंट गुजरात से राज्य की औद्योगिक प्रगति को रफ्तार मिली है और कई विविध क्षेत्रों में निवेश आकर्षित हुआ है। इसमें एयरोस्पेस, डिफेंस, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर्स, जीसीसी और गिफ्टी सिटी शामिल हैं। यह जानकारी राजस्थान में 2027 में होने वाली वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए रोडशो के आयोजन के दौरान गुजरात सरकार के प्रतिनिधियों की ओर से दी गई।  
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक, शालिनी अग्रवाल ने कहा "प्रधानमंत्री ने 2003 में 'वाइब्रेंट गुजरात' की शुरुआत की थी, और तब से गुजरात में औद्योगिक विकास ने काफी तेजी पकड़ी है। अब 'वाइब्रेंट गुजरात' का आयोजन जनवरी 2027 में 10, 11 और 12 तारीख को होने जा रहा है। इन वर्षों में, गुजरात में पूरे भारत और दुनिया भर से अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश आया है। एयरोस्पेस, रक्षा, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, जीसीसी, गिफ्ट सिटी (जो अंतरराष्ट्रीय फिनटेक हब के रूप में उभर रहा है), धोलेरा एसआ, मंडल-बेचराजी एसआईआर और ड्रीम सिटी जैसी विकास के अवसर आ रहे हैं।"
वहीं, गुजरात के श्रम और कौशल विकास मंत्री कुंवरजीभाई बावलिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनवरी 2027 में होने वाले 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट' के लिए हम आज राजस्थान के जयपुर में एक रोडशो के लिए आए हैं। हमने उद्योगपति समूहों और अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। जब 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री (और वर्तमान प्रधानमंत्री) ने इस समिट की शुरुआत की थी, तब से ही पूरे गुजरात में क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किए जाते रहे हैं। इन क्षेत्रीय सम्मेलनों का गुजरात पर जो सकारात्मक असर पड़ा है, उसे ध्यान में रखते हुए ही हमने आज जयपुर में यह रोडशो आयोजित किया है।" 
 इसके अलावा, आईएएनएस से बातचीत में राजस्थान स्टेट काउंसिल के सह-अध्यक्ष ओंकार बगड़िया ने कहा कि गुजरात राज्य हर साल 'वाइब्रेंट गुजरात' कार्यक्रम आयोजित करता है, जिससे वहां भारी निवेश आता है। आज, श्रम और कौशल विकास मंत्री यहां मौजूद हैं और राजस्थान के उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस बात पर विचार कर रहे हैं कि गुजरात में नया निवेश कैसे लाया जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा, राजस्थान में एसोचैम स्टेट काउंसिल ने स्थानीय उद्योगपतियों को आमंत्रित किया है। सभी मिलकर इस बात पर काम कर रहे हैं कि एक राज्य के रूप में हम गुजरात के साथ कैसे सहयोग कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। आज राजस्थान के वरिष्ठ उद्योगपतियों के साथ आमने-सामने की बैठकें हुईं, जिनमें एयू बैंक और अनंता हॉस्पिटैलिटी के प्रतिनिधि भी शामिल थे।
--आईएएनएस 

[@ इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग]


[@ हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता]


[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]