तेल की कीमतें बढ़ने से बिकवाली के दबाव में निफ्टी, 165 अंक लुढ़का
निफ्टी गुरुवार को सपाट खुला लेकिन जल्द ही तेल की कीमतों में उछाल और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते बिकवाली के दबाव में आ गया।
एशियन पेंट्स के गैर-कार्यकारी निदेशक अश्विन दानी का निधन
एशियन पेंट्स के गैर-कार्यकारी निदेशक अश्विन दानी का गुरुवार को निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। वो कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
भारत से मोबाइल फोन निर्यात 45,000 करोड़ रुपये के पार, एप्पल सबसे आगे
'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देते हुए, भारत ने चालू वित्त वर्ष में
अप्रैल-अगस्त की अवधि के बीच 5.5 बिलियन डॉलर (45,000 करोड़ रुपये से अधिक)
के मोबाइल फोन निर्यात किए।
लुलु ग्रुप ने हैदराबाद में खोला मॉल, 3,500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना
संयुक्त अरब अमीरात स्थित रिटेलर लुलु ग्रुप ने बुधवार को हैदराबाद में अपना पहला मॉल खोलकर तेलंगाना में प्रवेश किया।
भारतीय कंपनियां व्यापारिक दौरों के लिए अमेरिकी वीजा में तेजी के पक्ष में
भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज चाहते हैं कि अमेरिका उन व्यापारियों को वीजा
जारी करने में तेजी लाए जो व्यापार और निवेश के अवसर तलाशने के लिए वहां
जाना चाहते हैं।
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 16 साल के उच्चतम स्तर पर होने से बाजार दबाव में
अमेरिका में 10 साल की ट्रेजरी यील्ड 16 साल के उच्चतम स्तर 4.5 फीसदी पर
पहुंचने से भारतीय बाजार के दबाव में रहने की संभावना है। ये बात मोतीलाल
ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस के रिटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कही
है।
ड्रीम11 ने 25,000 करोड़ रुपये के GST नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी
ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल ड्रीम11 का संचालन करने वाली स्पोर्टा टेक्नोलॉजीज
प्राइवेट लिमिटेड ने जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) द्वारा उसे
जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक
याचिका दायर की है। उस पर 25,000 करोड़ रुपये के माल और सेवा कर (जीएसटी)
की चोरी का आरोप है।
वर्टेक्स हाइड्रोजन ब्रांड का नाम बदलकर ईईटी हाइड्रोजन करेगा
वर्टेक्स हाइड्रोजन ने घोषणा किया है कि वह अपने ब्रांड को ईईटी हाइड्रोजन
में बदल रही है। उसका इरादा एस्सार ऑयल यूके (ईओयूके) की सहायक कंपनी से
ईओयूके की एक सहयोगी कंपनी बनने और एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन (ईईटी)
पोर्टफोलियो का एक स्टैंडअलोन स्तंभ बनने का है।