ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए नॉन-टैरिफ बाधाओं को हटाना और आसान पेमेंट सिस्टम जरूरी : ईईपीसी इंडिया
ईईपीसी इंडिया के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने कहा कि भारतीय निर्यातकों के सामने आने वाली लगभग 75 प्रतिशत समस्याओं का समाधान गैर-शुल्क बाधाओं को कम करने और राष्ट्रीय मुद्राओं में तेज एवं प्रभावी भुगतान व्यवस्था लागू करने से हो सकता है।
नई पीएनजी योजना से घरेलू कनेक्शन होंगे तेज, कंपनियों की लागत वसूली का समय होगा 3 साल : सरकार
घरेलू पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना 18 अगस्त को लॉन्च की गई थी और 1 सितंबर से लागू हो गई है। इसका मकसद सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों को बिना बिल वाले कनेक्शनों को सक्रिय, बिल वाले कनेक्शन में बदलने और नए क्षेत्रों में पीएनजी नेटवर्क का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित करके सक्रिय घरेलू पीएनजी कनेक्शनों की संख्या बढ़ाना है।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार से जुड़े मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा
2025-26 में चीन के साथ भारत का वस्तु व्यापार 18.31 प्रतिशत बढ़कर 151.10 अरब डॉलर हो गया। साथ ही, अब चीन ने अमेरिका को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनने का स्थान भी हासिल कर लिया है।
जोमैटो ने 'कैश ऑन डिलीवरी' पर शुरू किया अतिरिक्त शुल्क, ग्राहकों से 5 से 20 रुपए तक वसूले जाएंगे
कंपनी के ऐप पर दिखाई देने वाले बिल विवरण के अनुसार, 'पे ऑन डिलीवरी फीस' नाम से यह शुल्क अलग से जोड़ा जा रहा है। यह शुल्क केवल उन ग्राहकों पर लागू हो रहा है जो ऑनलाइन भुगतान के बजाय डिलीवरी के समय नकद भुगतान का विकल्प चुनते हैं।
भारत रूस को पछाड़ विदेशी मुद्रा भंडार में दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, 785.7 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार के साथ भारत रूस को पछाड़कर चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद चौथे स्थान पर आ गया है।
कच्चे तेल में तेजी से 6.5 प्रतिशत के ऊपर जा सकती है महंगाई दर, आरबीआई को बढ़ानी चाहिए रेपो रेट: एसबीआई रिसर्च
रिपोर्ट में बताया गया कि अगस्त में महंगाई दर करीब 4.8-4.9 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है। अगर कच्चा तेल उच्च स्तर पर बना रहता है तो अक्टूबर और नवंबर में महंगाई दर 6.5 प्रतिशत और उससे उच्च स्तर पर बनी रह सकती है।
ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर वैश्विक आर्थिक विकास की नई कहानी लिख सकता है भारत: इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और ब्रिक्स बिजनेस फोरम के दौरान शुक्रवार को उद्योग जगत के नेताओं और वैश्विक विशेषज्ञों ने भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति, नवाचार क्षमता और वैश्विक सहयोग में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने कहा कि भारत की मजबूत विकास दर, उद्यमिता संस्कृति, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश केंद्रित नीतियां ब्रिक्स देशों के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं।
सेबी जल्द सीएएस फ्रेमवर्क पर जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपर: रिपोर्ट
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) शनिवार को क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (सीएएस) पर एक कंसल्टेशन पेपर जारी कर सकता है। इसमें नियामक डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के सेटलमेंट प्राइस तय करने की मौजूदा प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव रख सकता है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन (2.0) 20 लाख घरों के माइलस्टोन के पहुंचने के करीब, शहरी गरीबों को हुआ फायदा
केंद्र प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) करीब 20 लाख घरों को मंजूरी देने के आंकड़े के करीब पहुंच गया है। यह जानकारी सरकार की ओर से दी गई।
ब्रिक्स 2026: भारत की अध्यक्षता से व्यापार, निवेश और ग्लोबल साउथ सहयोग को मिली नई रफ्तार
ब्रिक्स 2026 की भारत की अध्यक्षता सदस्य और साझेदार देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को नई गति दे रही है।
भारत का फॉरेक्स रिजर्व रिकॉर्ड 785.71 अरब डॉलर पर पहुंचा, 44.90 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी: आरबीआई
विदेशी मुद्रा भंडार में हुई इस बड़ी वृद्धि का सबसे प्रमुख कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में तेज बढ़ोतरी रही। समीक्षा सप्ताह के दौरान एफसीए 47.498 अरब डॉलर बढ़कर 648.17 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मार्च के अंत की तुलना में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में 95.886 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह 63.692 अरब डॉलर अधिक है।
देश में फरवरी से राजमार्गों पर शुरू हो जाएंगे बैरियर-फ्री टोल : नितिन गडकरी
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार अब फास्टैग को गाड़ी की नंबर-प्लेट पहचानने वाली तकनीक के साथ जोड़ने पर विचार कर रही है। वे टोल वसूलने के ऐसे सिस्टम की ओर बढ़ रहे हैं जो ज्यादा टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा और जिससे टोल कलेक्शन में भी काफी बढ़ोतरी होगी।