स्टार्टअप इंडिया एफओएफ 2.0 के लिए कैबिनेट ने 10,000 करोड़ रुपए के फंड को मंजूरी दी
स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत शुरू की गई स्टार्टअप इंडिया एफओएफ 2.0, भारत को दुनिया के अग्रणी स्टार्टअप देशों में से एक बनाने के लिए करीब एक दशक से किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
आईपीओ लाने की तैयारी कर रही स्काईवेज एयर सर्विसेज पर फ्रॉड को लेकर एफआईआर दर्ज
एफआईआर में कहा गया है, "सभी आरोपी कंपनियों और उनके निदेशकों का परिचय शिकायतकर्ता कंपनी से आरोपी नंबर 1, लोकेश चोपड़ा द्वारा कराया गया था, जो उस समय आरपीके कंसल्टेंट्स के माध्यम से पीजी पेपर के ग्लोबल फ्रेट प्रोक्योरमेंट मैनेजर के रूप में कार्यरत थे।" उनकी सिफारिश पर उक्त कंपनियों को माल अग्रेषण विक्रेता के रूप में शामिल किया गया था।
फ्यूचर-रेडी वर्कफोर्स तैयार करना, एमएसएमई को बढ़ना 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य के लिए होगा अहम : रिपोर्ट
देश को विकसित भारत 2047 लक्ष्य पाने के लिए 10 प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इसमें फ्यूचर-रेडी वर्कफोर्स तैयार करना, मैन्युफैक्चरिंग प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाना और एमएसएमई को मजबूत करना शामिल है। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई।
भारत के बड़े शहरों में 2025 में घर खरीदने का फैसला लेने में लगा ज्यादा समय, सस्ते घरों में हुआ जल्दी फैसला: रिपोर्ट
साल 2025 में भारत के बड़े शहरों में घर खरीदने का फैसला लेने में लोगों को पहले से ज्यादा समय लग रहा है।
भारत में तेजी से बढ़ रहा डिजिटल लेनदेन, डिजिटल पेमेंट इंडेक्स पहली बार 500 के पार
केंद्रीय बैंक ने कहा कि आरबीआई-डीपीआई में वृद्धि का मुख्य कारण देश भर में भुगतान प्रदर्शन और भुगतान सहायक कारकों जैसे मापदंडों में मजबूत वृद्धि थी। आरबीआई 1 जनवरी, 2021 से डिजिटल पेमेंट इंडेक्स प्रकाशित कर रहा है, जिसमें मार्च 2018 को आधार वर्ष माना गया है जिससे देश भर में भुगतान के डिजिटलीकरण की सीमा का आकलन किया जा सके।
खुदरा महंगाई दर जनवरी में 2.75 प्रतिशत रही; लहसुन, प्याज, आलू और दालों की कीमतें घटीं
भारत में अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर जनवरी 2026 में सालाना आधार पर 2.75 प्रतिशत रही है। यह जानकारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।
तीसरी तिमाही में एचएएल का शानदार प्रदर्शन, मुनाफा करीब 30 प्रतिशत बढ़कर 1,867 करोड़ रुपए हुआ
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (दिसंबर तिमाही) में शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया है। रक्षा क्षेत्र की इस सरकारी कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल की तुलना में 29.6 प्रतिशत बढ़ गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने रोल्स-रॉयस के सीईओ से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रोल्स-रॉयस के सीईओ तुफान एर्गिनबिलगिच से मुलाकात की और कहा कि सरकार भारत में कंपनी की गतिविधियों को बढ़ाने का स्वागत करती है।