businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बच्चों को तोहफा: हीरो ने उतारी डिज्नी ब्रांड साइकिलें

Source : business.khaskhabar.com | Mar 08, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Bicycles for children come Hero Disney brandनई दिल्ली। दुनिया की सबसे बडी साइकिल निर्माता हीरो साइकिल्स ने देश के >छोटे बच्चों को तोहफा दिया है। हीरो ने बच्चों के लिए डिज्नी और मार्बल ब्रांड के तहत साइकिलों की नई रेंज लांच की हैं।

 तीन से 12 साल के बच्चों को ध्यान में रखकर उतारी गई यह साइकिलें मिकी माउस और स्पाइडरमैन जैसे चरित्रों के फीचर्स से लैस हैं। डिज्नी इंडिया की कंज्यूमर प्रोडक्ट इकाई के साथ हुए लाइसेंसिंग एग्रीमेंट के तहत हीरो साइकिल्स ने 12 मॉडल पेश किए हैं।

इनकी कीमत 3,300 रूपए से लेकर 4,500 रूपए के बीच है। डिज्नी और मार्बल की कहानियों और चरित्रों से प्रेरित ये साइकिलें कंपनी के 100 से ज्यादा प्रीमियम डिस्ट्रीब्यूरों के पास बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0