businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारूति सुजुकी की बिक्री 26.9 फीसदी बढी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 01, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Maruti Suzuki sales grew 26.9 per centनई दिल्ली। देश की सबसे ब़डी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी की बिक्री अगस्त महीने में साल-दर-साल आधार पर 26.9 फीसदी बढ़ी। कंपनी ने आलोच्य महीने में 1,10,776 कारें बेचीं। घरेलू बाजार में कंपनी ने 29.3 फीसदी अधिक 98,304 कारें बेचीं। गत वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 76,018 कारें बेची थीं। कंपनी का निर्यात 10.3 फीसदी अधिक 12,472 कारों का रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 11,305 था। कंपनी की बिक्री सबसे अधिक 30.4 फीसदी यात्री कार खंड में बढ़ी, जिसमें अल्टो, वैगनआर, स्विफ्ट, रिट्ज, डिजायर, सेलेरियो और एसएक्स4 शामिल है। इस खंड में कंपनी ने 82,823 कारें बेचीं, जबकि गत वर्ष की समान अवधि का आंक़डा 63,499 का था।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0