बीवाइडी की इस एसयूवी में फोल्ड हो जाती स्टीयरिंग व्हील, 1630km रेंज और 13 एयरबैग समेत अल्ट्रा लग्जरी फीचर्स से लैस
Source : business.khaskhabar.com | Nov 23, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD ने हाल ही में Yangwang Altior को पेश किया है। यह कई अल्ट्रा लग्जरी फीचर्स के साथ आती है। अब BYD के Fang Cheng Bao ब्रांड ने अपनी नई फ्लैगशिप SUV Ti 9 को लॉन्च कर दिया है। यह SUV अपने अनोखे फीचर के कारण चर्चा में है।
इसमें ऐसा स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जो गाड़ी पार्क होने पर डैशबोर्ड के अंदर फोल्ड हो जाता है। इससे ड्राइवर की सीट के सामने अतिरिक्त जगह बन जाती है और केबिन में आराम करने के लिए ज्यादा स्पेस मिलता है। इसके अलावा, यह छह सीटों वाली प्लग-इन हाइब्रिड SUV है, जिसकी कंपनी द्वारा बताई गई संयुक्त रेंज 1,630 किलोमीटर तक है।
पार्क होने पर डैशबोर्ड में छिप जाएगा।
स्टीयरिंग व्हीलः BYD Fang Cheng Bao Ti 9 का सबसे खास फीचर इसका पावर्ड फोल्डिंग स्टीयरिंग व्हील है। इस तकनीक की मदद से SUV के पार्क होने पर स्टीयरिंग व्हील डैशबोर्ड के अंदर चला जाता है। इसके बाद ड्राइवर की सीट के सामने काफी खाली जगह मिलती है। इस स्पेस का इस्तेमाल आराम करने या थोड़ी देर के लिए रिलैक्स होने में किया जा सकता है।
कंपनी ने इस खाली जगह को और उपयोगी बनाने का ऑप्शन भी दिया है। इसमें एक टेबल फिट की जा सकती है, जिससे ड्राइवर पार्किंग के दौरान खाना खाने या काम करने जैसे काम कर सकता है। हालांकि, यह सिस्टम केवल SUV के स्थिर यानी पार्क होने की स्थिति में इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। यह खास फीचर इसके टॉप Foldable Smart Cabin वेरिएंट में मिलता है।
छह सीटों वाला आरामदायक केबिनः BYD Ti 9 में 2+2+2 सीटिंग लेआउट दिया गया है। यानी इसमें तीन पंक्तियों में कुल छह सीटें मिलती हैं। कंपनी ने केबिन के आराम पर खास ध्यान दिया है। SUV की सभी छह सीटों में हीटिंग, वेंटिलेशन, मसाज और पावर एडजस्टमेंट की सुविधा दी गई है। इससे आगे और पीछे बैठने वाले यात्रियों को भी आरामदायक अनुभव मिल सकता है।
दूसरी पंक्ति में जीरो-ग्रेविटी सीटें दी गई हैं, जबकि केबिन में 11.5 लीटर का रेफ्रिजरेटर भी मिलता है। इसके अलावा, SUV में 30 इंच का पैनोरमिक डिस्प्ले और छत पर 21.4 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। ड्राइवर की सीट को लगभग 165 डिग्री तक पीछे झुकाया जा सकता है, जिससे पार्किंग के दौरान आराम करना आसान हो सकता है।
बॉक्सी डिजाइन और बड़े डायमेंशनः डिजाइन की बात करें तो BYD Fang Cheng Bao Ti 9 को बॉक्सी और मजबूत लुक दिया गया है। इसके फ्रंट में फुल-विड्थ लाइट सिग्नेचर मिलता है, जबकि पीछे की तरफ वर्टिकल टेललैंप दिए गए हैं। SUV में 22 इंच के फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। इसका डिजाइन भले ही रग्ड SUV जैसा दिखाई देता हो, लेकिन यह यूनिबॉडी प्लेटफॉर्म पर आधारित है।
बैटरी और रेंजः BYD Fang Cheng Bao Ti 9 में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसे दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक, इसका पावर आउटपुट 400kW यानी करीब 536hp है। इस पावरट्रेन के साथ SUV महज 4.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है।
[@ म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!]
[@ इस महिला ने की बिल्लियों से शादी, क्यों ...]
[@ Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...]