businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तेल मूल्य 111.25 डॉलर प्रति बैरल

Source : business.khaskhabar.com | Jun 19, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Oil price dollars a barrel 111.25नई दिल्ली। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्£ेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा गुरूवार को जारी भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत बुधवार को 111.25 डॉलर प्रति बैरल रही।

यह कीमत इससे पिछले कारोबारी दिवस मंगलवार को 110.31 डॉलर प्रति बैरल थी। रूपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत बुधवार को 6,688.35 रूपये प्रति बैरल हो गई, जो कि मंगलवार को 6,659.41 रूपये प्रति बैरल थी।

आलोच्य अवधि में भारतीय मुद्रा में तेल मूल्य में तेजी दर्ज की गई। ऎसा डॉलर मुद्रा में तेल मूल्य बढ़ने के कारण हुआ, हालांकि इस दौरान डॉलर के मुकाबले रूपये की कीमत में थो़डी तेजी आई। बुधवार को रूपये/डॉलर की विनिमय दर 60.12 रूपये प्रति डॉलर रही।

इससे पिछले कारोबारी दिवस मंगलवार को यह विनिमय दर 60.37 रूपये प्रति डॉलर थी। एक बैरल 42 अमेरिकी गैलन या लगभग 159 लीटर या 35 इम्पीरियल गैलन के बराबर होता है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0