businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

"आरबीआई विकास दर और महंगाई मे संतुलन बनाएगा"

Source : business.khaskhabar.com | May 27, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 RBI goal is to balance growth, inflation: Raghuram Rajanनई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय बैंक आर्थिक विकास को पुर्नजीवित करने और महंगाई पर नियंत्रण करने के बीच संतुलन बनाने के लिहाज से काम करेगा।

यहां नॉर्थ ब्लॉक में नए वित्त मंत्री अरूण जेटली से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में राजन ने कहा कि आने वाले महीनों में महंगाई पर नियंत्रण करना आरबीआई और सरकार दोनों के लिए बडी चुनौतियों में से एक होगी।

 राजन ने कहा कि आरबीआई ने विकास दर और महंगाई के बीच हमेशा संतुलन बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि जब आर्थिक विकास और महंगाई नियंत्रण के बीच संतुलन की जरूरत होती है, सरकार और आरबीआई की एक राय होती है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0