businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एसबीआई अपने ही कर्मियों को बेचेगा शेयर

Source : business.khaskhabar.com | Mar 08, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 SBI personnel would sell his own sharesनई दिल्ली। 800 करोड से लेकर 1,200 करोड रूपये तक जुटाने की उम्मीद के चलते भारतीय स्टेट बैंक ने अपने सभी कर्मचारियों को शेयर बेचने का फैसला किया है।

 एसबीआई की चेयरपर्सन अरूंधति भट्टाचार्य ने मीडिया को बताया कि हम अपने बैंक के कर्मचारियों को शेयर खरीद स्कीम की पेशकश करने पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही इस स्कीम कर निर्णय लिया जाएगा। बैंक के कर्मचारियों को एम्प्लाई स्टॉक ऑप्शन स्कीम की पेशकश नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस स्कीम की पेशकश करने के बारे में सरकार को लिखा है। हम प्रस्तावित शेयर मूल्य के बारे में फिलहाल कुछ नहीं कह सकते। हालांकि, यह तय है कि इस स्कीम से 800-1200 करोड रूपए जुटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैंक के कर्मचारियों को बाजार मूल्य से कम डिस्काउंट पर शेयरों की पेशकश की जाएगी। अगले वित्त वर्ष में इस स्कीम पर अमल करने का इरादा है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0