businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 56 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Apr 28, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex down 56 pointsमुंबई| देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 56.46 अंकों की गिरावट के साथ 22,631.61 पर और निफ्टी 21.50 अंकों की गिरावट के साथ 6,761.25 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 29.52 अंकों की तेजी के साथ 22,717.59 पर खुला और 56.46 अंकों यानी 0.25 फीसदी गिरावट के साथ 22,631.61 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,721.36 के ऊपरी और 22,597.19 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.20 अंकों की गिरावट के साथ 6,778.55 पर खुला और 21.50 अंकों यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 6,761.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,786.25 के ऊपरी और 6,750.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 64.85 अंकों की तेजी के साथ 7,438.49 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 19.94 अंकों की तेजी के साथ 7,617.28 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों स्वास्थ्य सेवाएं (1.65 फीसदी), रियल्टी (0.57 फीसदी), बैंकिंग (0.36 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.08 फीसदी) और बिजली (0.03 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के पूंजीगत वस्तुएं (1.01 फीसदी), वाहन (0.97 फीसदी), धातु (0.53 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.42 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.25 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0