businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 93 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 20, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex down 93 pointsमुंबई| देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 92.77 अंकों की गिरावट के साथ 21,740.09 पर और निफ्टी 40.95 अंकों की गिरावट के साथ 6,483.10 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 35.25 अंकों की गिरावट के साथ 21,797.61 पर खुला और 92.77 अंकों या 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 21,740.09 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 21,853.25 के ऊपरी और 21,704.66 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.70 अंकों की गिरावट के साथ पर 6,508.35 खुला और 40.95 अंकों या 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 6,483.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 6,523.65 के ऊपरी और 6,473.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 24.28 अंकों की गिरावट के साथ 6,715.30 पर और स्मॉलकैप 4.32 अंकों की तेजी तेजी के साथ 6726.67 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.69 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.23 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.17 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के रियल्टी (2.23 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.94 फीसदी), बिजली (1.62 फीसदी), बैंकिंग (1.36 फीसदी) और धातु (1.20 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0