businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 41 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | May 05, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex up 41 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 41.23 अंकों की तेजी के साथ 22,445.12 पर और निफ्टी 4.55 अंकों की तेजी के साथ 6,699.35 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 8.91 अंकों की तेजी के साथ 22,412.80 पर खुला और 41.23 अंकों या 0.18 फीसदी तेजी के साथ 22,445.12 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,592.03 के ऊपरी और 22,354.45 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.15 अंकों की गिरावट के साथ 6,681.65 पर खुला और 4.55 अंकों या 0.07 फीसदी तेजी के साथ 6,699.35 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 6,741.05 के ऊपरी और 6,680.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। तेल एवं गैस (1.53 फीसदी), धातु (1.21 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.91 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.50 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.45 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के पांच सेक्टरों प्रौद्योगिकी (1.16 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.96 फीसदी), रियल्टी (0.75 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.72 फीसदी) और बिजली (0.47 फीसदी) में गिरावट रही।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0