businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टीवीएस मोटर की बिक्री बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 02, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 TVS Motor sales riseनई दिल्ली। दुपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने बुधवार को कहा कि उसकी कुल बिक्री सितंबर महीने में साल-दर-साल आधार पर 27 फीसदी अधिक रही। कंपनी ने सितंबर 2014 में 2,50,835 वाहन बेचे (2,41,668 दुपहिया, 9,167 तिपहिया)। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 1,97,409 वाहन (1,89,609 दुपहिया, 7,800 तिपहिया) बेचे थे। मौजूदा कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में कंपनी ने साल-दर-साल आधार पर 35 फीसदी अधिक करीब 6,77,000 वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में करीब 5,01,000 वाहन बिके थे।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0