businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा मोटर्स को मिला 2700 बसों का ठेका

Source : business.khaskhabar.com | Sep 02, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Tata Motors had a 2700 contract busesमुंबई| वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने मंगलवार को कहा कि उसे जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम)-2 योजना के लिए 2,700 से अधिक शहरी बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है। कंपनी ने कहा कि उसे कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम से 487 बसों की आपूर्ति और हिमाचल सड़क परिवहन निगम से 780 बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है। ये बसें टाटा मार्कोपोलो मॉडल की बसें होंगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "ये ठेके जेएनएनयूआरएम-2 के तहत 2,700 से अधिक टाटा मोटर्स शहरी बसों के लिए मिले ठेके हिस्से हैं।"

कंपनी ने बताया कि इन बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे। इन बसों में गलियारा अधिक चौरा होगा, खिड़कियां अधिक बड़ी होंगी। इनके दरवाजे चौड़े होंगे तथा जमीन से उनकी ऊंचाई अपेक्षाकृत कम होगी।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0