businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 82 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Mar 13, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 The decline in stock markets, Sensex down 82 pointsमुंबई| देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 81.61 अंकों की गिरावट के साथ 21,774.61 पर और निफ्टी 23.80 अंकों की गिरावट के साथ 6,493.10 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 119.61 अंकों की गिरावट के साथ 21,736.61 पर खुला और 81.61 अंकों या 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 21,774.61 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 21,991.36 के ऊपरी और 21,720.13 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.40 फीसदी), ओएनजीसी (2.37 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (2.30 फीसदी), कोल इंडिया (2.02 फीसदी) और हीरो मोटाकॉर्प (1.82 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी देखी गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे इंफोसिस (8.54 फीसदी), सन फार्मा (5.03 फीसदी), एसएसएलटी (1.54 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.23 फीसदी) और टीसीएस (1.16 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.15 अंकों की गिरावट के साथ 6,491.75 पर खुला और 23.80 अंकों या 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 6,493.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 6,561.45 के ऊपरी और 6,476.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 36.68 अंकों की गिरावट के साथ 6,671.54 पर और स्मॉलकैप 14.94 अंकों की गिरावट के साथ 6,650.19 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों तेल एवं गैस (1.45 फीसदी), बैंकिंग (0.92 फीसदी), वाहन (0.54 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.39 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.21 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के सूचना प्रौद्योगिकी (4.06 फीसदी), प्रौद्योगिकी (3.53 फीसदी), रियल्टी (3.47 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.03 फीसदी) और बिजली (0.69 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,265 शेयरों में तेजी और 1,534 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 140 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0