businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डेटा सेंटर वर्तमान में डिजिटल युग की सबसे बड़ी ताकत: निर्मला सीतारमण

Source : business.khaskhabar.com | Oct 26, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 data centers are the greatest strength of the digital age nirmala sitharaman 856148भुवनेश्वर । ओडिशा के खोरधा में आरबीआई के नए ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर के उद्घाटन के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को डेटा सेंटर को आज के समय में डिजिटल युग की सबसे बड़ी ताकत बताया और इस क्षेत्र को लेकर सरकार की पहलों का जिक्र किया। 
संबोधन के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि डेटा सेंटर आज के समय में डिजिटल युग की सबसे बड़ी ताकत है। हमारी सरकार ने डेटा सेंटर को इन्फ्रास्ट्रक्चर का दर्जा 2022 में दे दिया था। बजट 2026-27 में सरकार ने उन विदेशी कंपनियों के लिए टैक्स छूट का ऐलान किया है, जो भारत में मौजूद डेटा सेंटर से ग्लोबल क्लाउड सेवाएं दे रही हैं।
साथ ही कि इस परिसर के जरिए, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) भारत की उन प्रणालियों की घरेलू क्षमता को बढ़ा रहा है, जो हमारे पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर के केंद्र में हैं। इस परिसर में रिजर्व बैंक की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रणालियां होंगी, जिनमें आरटीजीएस और एनईएफटी शामिल हैं। अपने स्वयं के शोध विभाग के साथ, यह प्रशिक्षण संस्थान साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा सेंटरों के क्षेत्र में विशेषज्ञता विकसित करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि आरबीआई का यह सेंटर देश के पूर्वी भाग में मौजूद है, जो केंद्र सरकार का देश के सभी भागों में समान विकास पर फोकस को दिखाता है। 
इसके अवाला, सीतारमण के अनुसार, मोदी सरकार ने 2014 में एक सकल्प लिया था कि कोई भी भारतीय बैंकिंग सिस्टम से बाहर नहीं रहना चाहिए। इसके लिए पीएम जनधन योजना को शुरू किया गया था, जिसके तहत अब तक 59 करोड़ जनधन खाते खुले चुके हैं। 
केंद्र की अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से देश में क्रेडिट की पहुंच बढ़ी है। इस योजना के तहत 43 लाख करोड़ रुपए के 60 करोड़ लोन छोटे और सूक्ष्म आकार के उद्यमों को दिए गए हैं। इसमें से बड़ी संख्या में लोगों ने लोन को चुका दिया है और इस योजना के लाभार्थियों में से 65 प्रतिशत महिलाएं हैं। 
वहीं, पीएम स्वनिधि में 1.2 करोड़ लोन स्ट्रीट वेंडर्स को बांटे जा चुके हैं। इसमें से बड़ी संख्या में लोगों ने लोन का भुगतान कर दिया है और बड़े लोन लिए हैं।
पीएम जीवन ज्योति, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना ने भी लोगों को सुरक्षा प्रदान की है।
सीतारमण ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने सरकार के प्रमुख (प्रधानमंत्री+ मुख्यमंत्री) के रूप में 25 साल के कार्यकाल में टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंडिया पर जोर दिया है। यूपीआई दुनिया का सबसे बड़ा रियल टाइम सिस्टम बन गया है और 2016-17 से इसकी वॉल्यूम में 30,000 गुना की बढ़ोतरी हुई है। इसके जरिए 2,400 करोड़ लेनदेन एक महीने में होते हैं। 
--आईएएनएस
 

[@ हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता]


[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]


[@ बूझो तो जाने,ये चेहरा बच्ची का या बूढी का...]


Headlines