businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

‘गुलाब जी चाय वाले फैमिली रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया उद्घाटन

Source : business.khaskhabar.com | May 26, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 deputy chief minister diya kumari inaugurates gulab ji chai wale family restaurant 816383जयपुर। सोमवार को “गुलाब जी चाय वाले फैमिली रेस्टोरेंट” का शुभारम्भ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि, स्थानीय नागरिक एवं व्यापार जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रेस्टोरेंट की नई थीम, पारिवारिक वातावरण एवं विशेष सेवाओं की सराहना की गई। “गुलाब जी चाय वाले फैमिली रेस्टोरेंट” का उद्देश्य ग्राहकों को स्वादिष्ट भोजन, उत्कृष्ट सेवा एवं पारिवारिक माहौल प्रदान करना है।

माननीय उप मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे नए उद्यम स्थानीय रोजगार एवं व्यापार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

[@ अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट]


[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]


[@ इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज]