businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अमेरिकी फेड के फैसले के बाद सोने में गिरावट, चांदी 2.45 लाख रुपए के नीचे फिसली 

Source : business.khaskhabar.com | Mar 19, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold falls following us fed decision silver slips below ₹245 lakh mark 799452मुंबई । सोने और चांदी में गुरुवार के कारोबार सत्र में गिरावट देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी की कीमत 2.45 लाख रुपए प्रति किलो के नीचे फिसल गई है।  
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:21 पर सोने का 2 अप्रैल 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.62 प्रतिशत या 953 रुपए की गिरावट के साथ 1,52,072 रुपए पर था। 
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,51,712 का न्यूनतम स्तर और 1,53,025 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है। 
चांदी में भी कमजोरी बनी हुई है। चांदी का 5 मई, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 3,945 रुपए या 1.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,44,249 रुपए पर था। 
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,43,083 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,45,387 रुपए का उच्चतम स्तर छूआ है। 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में अधिक कमजोरी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक,सोना 0.92 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,850 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75.735 डॉलर प्रति औंस पर थी। 
सोने में गिरावट की वजह अमेरिकी फेड के फैसले को माना जा रहा है। बुधवार को अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों को लगातार दूसरी बार यथावत रखा था। 
मौजूदा समय में अमेरिका में ब्याज दरें 3.5 प्रतिशत से लेकर 3.75 प्रतिशत के बीच में है। 
इससे पहले अमेरिकी फेड ने सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर 2025 में ब्याज दरों में कटौती की थी। 
वीटी मार्केट्स में वरिष्ठ बाजार विश्लेषक - एपीएसी जस्टिन खू ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को 3.5 प्रतिशत से 3.75 प्रतिशत पर बनाए रखने का निर्णय भू-राजनीतिक झटके और लगातार बढ़ती मुद्रास्फीति से जूझ रही समिति को दर्शाता है। 
उन्होंने आगे कहा कि फेड चेयरमैन पॉवेल ने पुष्टि की कि कई अधिकारियों ने अपने पूर्वानुमानों को दो कटौती से घटाकर केवल एक कटौती पर कर दिया है। यह बदलाव मुद्रास्फीति के अनुमानों में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि के बाद हुआ है, जो मुख्य रूप से तीन सप्ताह से चल रहे ईरान युद्ध और वैश्विक तेल बाजार पर इसके प्रभाव के कारण है।
--आईएएनएस
 

[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]


[@ इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां! ]


[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]